Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

कैसे एक यहूदी लड़की भारत की First Miss India बन रचा इतिहास, जब वो बनने वाली थी पांचवीं बार मां

एस्थर विक्टोरिया अब्राहम उर्फ प्रमिला देश की पहली मिस इंडिया थीं, जिन्होंने 1947 में पांचवें बच्चे के गर्भ के साथ खिताब जीता और फिल्म इंडस्ट्री में बतौर प्रोड्यूसर भी इतिहास रचा।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 10, 2025
in मनोरंजन
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

first Miss India Esther Victoria Abraham : जब भी हम मिस इंडिया या मिस वर्ल्ड जैसे खिताबों की बात करते हैं, तो हमारे ज़हन में चमक-धमक, रैंप वॉक और खूबसूरत चेहरे सामने आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश की पहली मिस इंडिया बनने वाली महिला ने जब यह खिताब अपने नाम किया, तब वह अपने पांचवें बच्चे को कोख में लिए हुए थीं? यह कहानी है एस्थर विक्टोरिया अब्राहम की, जिन्हें दुनिया ‘प्रमिला’ के नाम से जानती है।

एक बेमिसाल सफर

प्रमिला का जन्म 1916 में कोलकाता के एक बगदादी यहूदी परिवार में हुआ था। उनके पिता एक व्यापारी थे और मां पाकिस्तान से थीं। प्रमिला का झुकाव बचपन से ही थिएटर और फिल्मों की तरफ था, लेकिन उनके परिवार में लड़कियों पर कड़े नियम लागू थे। उन्होंने इन बंदिशों को तोड़ते हुए महज 17 साल की उम्र में घर छोड़ दिया और थिएटर से जुड़ गईं।

RELATED POSTS

Auto driver's daughter becomes deputy collector

Madhya Pradesh : कौन है वह ग़रीब पिछड़े मुस्लिम अनपढ़ मां बाप की होनहार बेटी, अब बनेगी M P में डिप्टी कलेक्टर

January 20, 2025

थोड़े ही समय में उन्होंने डांसर के तौर पर पहचान बनाई और फिर फिल्मों में स्टंटवुमन के तौर पर कदम रखा। उन्होंने करीब 30 फिल्मों में काम किया और इसके बाद उन्होंने ‘सिल्वर प्रोडक्शंस’ नाम से अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी भी शुरू की। वे भारत की पहली महिला फिल्म प्रोड्यूसर बनीं।

1947 में रचा इतिहास

1947 में जब देश आज़ाद हुआ, उसी साल पहली बार ‘मिस इंडिया’ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में 31 साल की एस्थर विक्टोरिया अब्राहम ने भाग लिया और जीत हासिल की। खास बात यह थी कि उस समय वह गर्भवती थीं ,और वह भी अपने पांचवें बच्चे के साथ। इस ऐतिहासिक जीत के साथ उन्होंने साबित कर दिया कि एक महिला किसी भी भूमिका में पीछे नहीं है चाहे वह मां हो, मॉडल, एक्ट्रेस या फिर प्रोड्यूसर।

कठिनाइयों भरी रही ज़िंदगी

प्रमिला की जिंदगी में कामयाबियों के साथ-साथ कई मुश्किलें भी थीं। उन्होंने 17 साल की उम्र में पहली शादी की और फिर 22 की उम्र में दूसरी बार विवाह किया। लेकिन अपनी निजी जिंदगी में आए उतार-चढ़ावों को उन्होंने कभी अपने काम की राह में नहीं आने दिया।

एक प्रेरणा की मिसाल

एस्थर विक्टोरिया अब्राहम उर्फ प्रमिला सिर्फ भारत की पहली मिस इंडिया नहीं थीं, बल्कि वह उन गिनी-चुनी महिलाओं में से थीं जिन्होंने रूढ़ियों को तोड़कर अपने लिए एक नई राह बनाई। उनकी कहानी आज भी उन तमाम लड़कियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं ,चाहे हालात जैसे भी हों।

Tags: inspiring womenMiss India Journey
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Auto driver's daughter becomes deputy collector

Madhya Pradesh : कौन है वह ग़रीब पिछड़े मुस्लिम अनपढ़ मां बाप की होनहार बेटी, अब बनेगी M P में डिप्टी कलेक्टर

by SYED BUSHRA
January 20, 2025

Auto driver's daughter becomes deputy collector : रिवा, मध्य प्रदेश की एक बड़ी कहानी सामने आई है, जिसमें एक ऑटो...

Next Post
Hapur news

Mayawati की भतीजी हुई दहेज़ उत्पीड़न का शिकार... हुई मारपीट, पति समेत 7 के खिलाफ FIR

Bank Holidays

Bank Holidays : क्या आज बैंक खुले हैं या बंद? अप्रैल 2025 के लिए सामने आई पूरी बैंक छुट्टियों की सूची

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version