Wednesday, November 12, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Punjab News : स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर आया बड़ा फैसला, जानिए कब से लगेंगी क्लासेस

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि बाढ़ के चलते हुई भारी तबाही को देखते हुए 8 सितंबर को राज्य के स्कूलों और कॉलेजों की इमारतों की सुरक्षा जांच की जाएगी, ताकि उनकी स्थिति का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

Gulshan by Gulshan
September 7, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Punjab News
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Punjab News : पंजाब में हाल ही में आई भयंकर बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। राज्य के अधिकांश इलाके जलमग्न हो गए थे, जिससे स्कूल-कॉलेजों को लंबे समय तक बंद रखना पड़ा। अब जैसे-जैसे हालात सामान्य हो रहे हैं, सरकार ने भी शिक्षा व्यवस्था को फिर से शुरू करने का फैसला किया है।

राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने घोषणा की है कि 8 सितंबर, सोमवार से पंजाब के सभी सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों को खोला जाएगा। हालांकि, इस दिन छात्रों की उपस्थिति नहीं होगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि 8 सितंबर को स्कूल परिसरों में केवल शिक्षक और स्टाफ मौजूद रहेंगे, जो स्कूल भवनों की सफाई और सुरक्षा जांच का कार्य देखेंगे।

RELATED POSTS

दिल्ली कार ब्लास्ट से जुड़े आतंक मॉड्यूल की महिला डॉक्टर गिरफ्तार, NIA जांच में जुटी

November 12, 2025
बिग बॉस ने कुछ ही घंटों में बदल दी कहानी, गौरव से छीनी कैप्टेंसी!

बिग बॉस ने कुछ ही घंटों में बदल दी कहानी, गौरव से छीनी कैप्टेंसी!

November 12, 2025

9 सितंबर से छात्रों के लिए खुलेंगे स्कूल

हरजोत सिंह बैंस ने जानकारी दी कि छात्रों की नियमित कक्षाएं 9 सितंबर से शुरू होंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन इलाकों में बाढ़ का असर अभी भी बना हुआ है, वहां स्थानीय प्रशासन हालात को देखते हुए स्कूल बंद रखने का फैसला ले सकता है। प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

यह भी पढ़ें : 1 लाख में की कोर्ट मैरिज, लेकिन रास्ते में ही कार से…

8 सितंबर को स्कूलों की सफाई का कार्य विद्यालय प्रबंधन समिति, ग्राम पंचायतों, नगर परिषदों और नगर निगमों के सहयोग से किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने सभी निजी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे अपने भवनों और आधारभूत ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करें, ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो।

बाढ़ ने बदले हालात

गौरतलब है कि पंजाब को इस बार कई दशकों की सबसे भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ा है। राज्य के सभी 23 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है। सैकड़ों गांव अब भी जलमग्न हैं, और करीब 43 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा, लाखों हेक्टेयर में खड़ी किसानों की फसलें तबाह हो गई हैं, जिससे राज्य को गंभीर आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि, अब धीरे-धीरे स्थितियां नियंत्रण में आ रही हैं और सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को फिर से शुरू करने का यह कदम छात्रों और अभिभावकों के लिए एक राहत की खबर है।

Share197Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

दिल्ली कार ब्लास्ट से जुड़े आतंक मॉड्यूल की महिला डॉक्टर गिरफ्तार, NIA जांच में जुटी

by Kanan Verma
November 12, 2025

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है, जो जम्मू‑कश्मीर से जुड़े आतंकी मॉड्यूल से जुड़ी...

बिग बॉस ने कुछ ही घंटों में बदल दी कहानी, गौरव से छीनी कैप्टेंसी!

बिग बॉस ने कुछ ही घंटों में बदल दी कहानी, गौरव से छीनी कैप्टेंसी!

by Sangeeta Sharma
November 12, 2025

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19’ के इस हफ्ते के एपिसोड में एक चौंकाने वाला मोड़ देखने को मिला। शो...

Delhi NCR के स्कूलों में कक्षा 1-5 तक हाइब्रिड मोड लागू बढ़ते प्रदूषण पर सरकार का फैसला

by Kanan Verma
November 12, 2025

Delhi NCR  में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए, शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के...

Bihar Exit Poll 2025: NDA को भारी बहुमत का अनुमान, RJD-कांग्रेस गठबंधन को झटका

by Kanan Verma
November 12, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान समाप्त होने के बाद निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को मतदान...

धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, बॉबी देओल एंबुलेंस से पिता को घर लेकर पहुंचे

धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, बॉबी देओल एंबुलेंस से पिता को घर लेकर पहुंचे

by Sangeeta Sharma
November 12, 2025

Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत...

Next Post
मुलायम परिवार की बेटी बनी विकास यादव की दुल्हनिया, जानें जेल से कब बाहर आएगा नीतीश कटारा हत्याकांड का दोषी

मुलायम परिवार की बेटी बनी विकास यादव की दुल्हनिया, जानें जेल से कब बाहर आएगा नीतीश कटारा हत्याकांड का दोषी

Pitru Paksha 2025

Pitru Paksha 2025:आईए जानते हैं पूर्वजों की कृपा पाने के लिए पितृपक्ष में किन बातों का रखें ख़ास ख्याल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version