कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने के वायरल वीडियो पर पूर्व मुख्यमंत्री ने दी ये सफाई

हरिद्वार। हाल ही में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसको लेकर अब पूर्व मुख्यमंत्री ने सफाई दी है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो मैसेज में कांग्रेस के साथ मिलकर त्रिवेन्द्र सिंह रावत के सरकार बनाने की बात की जा रही है।

इस पर सफाई देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर विरोधी खेमा उनकी छवि को धूमिल करने के प्रयास में जुटी हुई है। उनके व्यक्तित्व के सामने विरोधियों की यह चाल नाकाम हो रही है। त्रिवेन्द्र रावत ने एक वायरल वीडियो के मैसेज को विरोधियों का षडयंत्र बताया है।

शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि वह संघ के सच्चे सिपाही हैं। भाजपा ने उनको प्रदेश की जिम्मेदारी दी थी तो उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन किया। जीरो टॉलरेंस की मुहिम को लेकर सरकार चलाई और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाया।

उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दी। अपनी ही पार्टी के गलत कार्यों को भी कभी मंजूरी नहीं दी। वह हमेशा भाजपा की सेवा करते रहेंगे। उनको सत्ता की कुर्सी का कभी लोभ नहीं रहा। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी, उसको निभाया। पार्टी आगे भी जो आदेश करेगी, वह उसी का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि विधायकों को तोड़कर सरकार बनाने के फालतू मैसेज से बेहद आहत हैं और उनको मानसिक कष्ट हुआ है। उन्होंने कि यह वीडियो मनगढ़ंत है। वह भाजपा की सेवा में है और हमेशा अपनी पार्टी की सेवा करते रहेंगे।

Exit mobile version