Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home देश

भाजपा का आज 42वां स्थापना दिवस , पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

abhishek tyagi by abhishek tyagi
April 6, 2022
in देश, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

BJP Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थापना दिवस पर आज पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी. पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि बीजेपी के स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी जिला व मंडल स्तर पर ध्वजारोहण (पार्टी का ध्वज) किया जाएगा, साथ ही शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी. शोभायात्रा के समापन के समय पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा कार्यकर्ताओं को सुबह 10 बजे संबोधित किया जाएगा।

बता दें कि इस मौके पर पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता सभी मंडलों पर सामूहिक रूप से एलईडी स्क्रीन व अन्य डिजिटल माध्यमों का प्रयोग करते हुए प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनेंगे. पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सुबह 9 बजे ध्वजारोहण होगा. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित अन्य वरिष्ठ नेता पाटी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

RELATED POSTS

No Content Available

जानकारी के मुताबिक पार्टी के स्थापना दिवस से बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक बीजेपी द्वारा समरसता सप्ताह आयोजित कर सेवाकार्य किये जाएंगे. सेवा कार्य के अन्तर्गत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, अस्पतालों में फल वितरण का कार्य, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल व्यवस्था आदि सेवा कार्य किये जाएंगे. पार्टी के सभी कार्यकर्ता स्थापना दिवस के अवसर पर अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे. सभी मंत्रीगण, सांसद/विधायक, पार्टी पदाधिकारी, मोर्चों, प्रकोष्ठों व विभागों के पदाधिकारी, अपने-अपने मंडल/जिला के कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे, जबकि बूथ समिति, पन्ना प्रमुख सहित सभी मंडलों के नीचे के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर टेलीवीजन/मोबाइल के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनेंगे।

Tags: Bjp 42 years completeBjp government latets newsFoundation Day Of BJPLatest news on bjp
Share196Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

No Content Available
Next Post

चीन में एक बार फिर कोरोना की बेकाबू रफ्तार, डर के साएं में जीने को लोग हुए मजबूर

बीजेपी के 42वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहा-"बीजेपी एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मंत्र पर चल रही है"

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version