Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

यूपी में आज से शुरू हुआ सितंबर माह का फ्री राशन वितरण, अंत्योदय कार्डधारकों को सस्ते में 3 किलो चीनी भी मिलेगी

Free Ration September 2025: उत्तर प्रदेश में सितंबर माह का फ्री राशन वितरण आज 10 सितंबर से शुरू हो गया है, जो 25 सितंबर तक चलेगा। अंत्योदय कार्डधारकों को रियायती दरों पर 3 किलो चीनी और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मुफ्त अनाज मिलेगा।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 10, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Free Ration
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Free Ration September 2025: उत्तर प्रदेश में सितंबर महीने का फ्री राशन वितरण आज 10 सितंबर से शुरू हो गया है और यह 25 सितंबर 2025 तक चलेगा। प्रदेश की सभी कोटे की दुकानों पर लाभार्थियों को तय समय के भीतर मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया जाएगा। इस बार अंत्योदय कार्डधारकों के लिए बड़ी राहत है, क्योंकि उन्हें जुलाई, अगस्त और सितंबर तीनों महीनों की 3 किलो चीनी रियायती दरों पर दी जाएगी। साथ ही, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 2 किलो गेहूं और 3 किलो फोर्टिफाइड चावल नि:शुल्क मिलेंगे। हालांकि, जिन लोगों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, उनके राशन वितरण में दिक्कत आ सकती है।

प्रदेशभर में 15 दिन तक चलेगा वितरण अभियान

उत्तर प्रदेश सरकार ने सितंबर माह के लिए 10 से 25 सितंबर तक Free Ration वितरण का आदेश जारी कर दिया है। सभी कोटे की दुकानों पर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक लाभार्थियों को राशन दिया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को समय पर पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

RELATED POSTS

Mahakumbh 2025

महाकुंभ में योगी सौगंध- कोई तीर्थयात्री नहीं सोएगा भूखा, प्रयागराज प्रशासन भरेगा सबका पेट

December 2, 2024

PM Garib Kalyan Anna Yojana: अब राशन कार्ड धारकों को 31 दिसंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन, जिलाधिकारियों को जारी किया निर्देश

December 22, 2022

अंत्योदय कार्डधारकों के लिए खास राहत

इस बार अंत्योदय कार्डधारकों को अतिरिक्त सुविधा दी जा रही है। उन्हें 14 किलो गेहूं और 21 किलो फोर्टिफाइड चावल यानी कुल 35 किलो अनाज मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा जुलाई, अगस्त और सितंबर तीनों महीनों की 3 किलो चीनी भी रियायती दर ₹18 प्रति किलो पर उपलब्ध होगी, जिसके लिए कुल ₹54 का भुगतान करना होगा।

3.61 करोड़ राशन कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

प्रदेश में इस समय लगभग 3.61 करोड़ राशन कार्ड सक्रिय हैं, जिनके तहत करीब 14.65 करोड़ लोग Free Ration का लाभ ले रहे हैं। लखनऊ डीएसओ विजय प्रताप सिंह के अनुसार, जिन कार्डधारकों ने ई-केवाईसी पूरी कर ली है, उन्हें बिना किसी रुकावट के राशन मिलेगा। लेकिन जिन लोगों की केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Baghpat की खौफनाक वारदात: मां ने तीन बेटियों संग की खुदकुशी, नेपाल से पंजाब और दिल्ली तक जुड़ा मामला

Tags: free ration
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Mahakumbh 2025

महाकुंभ में योगी सौगंध- कोई तीर्थयात्री नहीं सोएगा भूखा, प्रयागराज प्रशासन भरेगा सबका पेट

by Mayank Yadav
December 2, 2024

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में 2025 में आयोजित होने वाले महाकुंभ में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए योगी सरकार ने...

PM Garib Kalyan Anna Yojana: अब राशन कार्ड धारकों को 31 दिसंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन, जिलाधिकारियों को जारी किया निर्देश

by Anu Kadyan
December 22, 2022

केन्द्रीय कैबिनेट की तरफ से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत दिसंबर 2022 तक फ्री राशन दिया जाना था।...

Next Post
Aligarh

धार्मिक स्थल पर अश्लीलता! खेरेश्वर मंदिर में रशियन बाला का डांस, वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश

Gold Price Update

Gold Rate Today : आसमान छू रहा सोने का भाव, जानें क्या हैं आज के ताजा रेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version