Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा नया लिंक एक्सप्रेसवे, यूपी के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए 74 किमी लंबा नया लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। यह नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बढ़ाएगा और पश्चिमी यूपी के 22 जिलों को सीधे जोड़ते हुए औद्योगिक विकास को गति देगा।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
April 29, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Link Expressway
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Link Expressway: उत्तर प्रदेश की विकास गाथा को और गति देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। यीडा और यूपीडा ने मिलकर गंगा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए 74 किलोमीटर लंबे Link Expressway का खाका तैयार कर लिया है। यह छह लेन का हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को न केवल बेहतर कनेक्टिविटी देगा, बल्कि औद्योगिक विकास और रियल एस्टेट को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा। लगभग 4,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह एक्सप्रेसवे पश्चिमी यूपी के 22 जिलों से लेकर छोटे कस्बों तक सीधा संपर्क स्थापित करेगा। इसके चलते मेरठ से प्रयागराज तक के सफर में 2 घंटे तक की कमी आएगी।

Link Expressway

RELATED POSTS

No Content Available

नोएडा से प्रयागराज तक मजबूत संपर्क

यमुना एक्सप्रेसवे, जो प्रदेश का पहला एक्सप्रेसवे है, अब गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ने जा रहा है। यह कनेक्टिविटी नोएडा और दिल्ली को पूर्वी यूपी के प्रमुख जिलों से जोड़ेगी। लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण यमुना एक्सप्रेसवे के 24.8 किलोमीटर माइलस्टोन (फिल्म सिटी सेक्टर-21 के पास) से शुरू होगा और गंगा एक्सप्रेसवे के 44.3 किलोमीटर बिंदु (बुलंदशहर के सियाना क्षेत्र) तक जाएगा। पहले इसकी लंबाई 83 किमी प्रस्तावित थी, जिसे अब घटाकर 74.3 किमी कर दिया गया है।

54 गांवों की जमीन पर होगा निर्माण

यह Link Expressway 54 गांवों की जमीन पर बनाया जाएगा, जिनमें गौतम बुद्ध नगर के 9 और बुलंदशहर जिले के 45 गांव शामिल हैं। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यमुना प्राधिकरण ने उप्रड़ा को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। इससे न केवल किसानों को मुआवजा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और संपत्ति मूल्य में वृद्धि

बुलंदशहर के पास एक मेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का प्रस्ताव भी इस परियोजना से जुड़ा हुआ है। इससे स्थानीय उद्योगों को मजबूती मिलेगी और राज्य एक नए लॉजिस्टिक्स हब के रूप में उभर सकता है। इस पूरे क्षेत्र में संपत्ति मूल्यों में भारी उछाल की संभावना जताई जा रही है, जिससे रियल एस्टेट में निवेशकों की रुचि बढ़ेगी।

यात्रियों और व्यापार के लिए वरदान

यह नया Link Expressway दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी यूपी और आस-पास के राज्यों से नोएडा एयरपोर्ट तक यात्रियों के सफर को आसान बनाएगा। साथ ही, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से भी इसका संपर्क समय घटाएगा। गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे के जुड़ने से प्रदेश को नई औद्योगिक पहचान और विकास की रफ्तार मिलने की पूरी संभावना है।

बुंदेलखंड सौर ऊर्जा लिमिटेड लगाएगी प्लांट, जिला प्रशासन से मिलकर शुरू की जमीन की तलाश

 

Tags: Link Expressway
Share198Tweet124Share50
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
Liver Health : स्वस्थ जीवन की कुंजी हेल्दी लिवर,अपनाएं इसको तंदुरुस्त रखने के आसान घरेलू नुस्खे

Liver Health : स्वस्थ जीवन की कुंजी हेल्दी लिवर,अपनाएं इसको तंदुरुस्त रखने के आसान घरेलू नुस्खे

Jagannath Temple Puri

Jagannath Temple Puri : सावधान! मंदिर के गेस्ट हाउस की फर्जी वेबसाइट का हुआ खुलासा, यूपी में दो गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version