Agra-Bengaluru Flight : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और आगरा के निवासियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। आगरा से अब बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए हफ्ते के सातों दिन फ्लाइट्स उपलब्ध होंगी। इंडिगो एयरलाइंस की यह नई फ्लाइट सेवा 1 अप्रैल 2025 से शुरू होगी। इसके साथ ही, गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से भी एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट्स की शुरुआत हो रही है। शनिवार से यहां चेन्नई के लिए और रविवार से जम्मू के लिए फ्लाइट्स चलने लगेंगी।
अभी तक आगरा से बेंगलुरु(Agra-Bengaluru Flight) के लिए हफ्ते में 4 दिन और अहमदाबाद के लिए 6 दिन उड़ानें संचालित होती हैं। इंडिगो एयरलाइंस ने आगरा-हैदराबाद और मुंबई के लिए फ्लाइट्स के समय में कोई बदलाव नहीं किया है। इन फ्लाइट्स का संचालन पहले की तरह मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को होता रहेगा।
हिंडन से जम्मू फ्लाइट की टाइमिंग
हिंडन एयरपोर्ट के निदेशक उमेश यादव ने बताया कि जम्मू के लिए फ्लाइट्स 22 मार्च से शुरू होनी थीं, लेकिन अब यह उड़ान रविवार से शुरू होगी। वहीं, शनिवार को सुबह 5:25 बजे चेन्नई के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरेगी, जो हिंडन एयरपोर्ट पर सुबह 8:30 बजे पहुंचेगी। यह फ्लाइट 9:30 बजे हिंडन एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए उड़ान भरेगी और दोपहर 12:30 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।
हिंडन से जम्मू के लिए फ्लाइट सुबह 9:45 बजे उड़ान भरेगी, जो 11:20 बजे जम्मू पहुंचेगी। जम्मू से यह फ्लाइट दोपहर 1 बजे उड़ान भरेगी और 2:30 बजे हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। इस सेवा का खास फायदा माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को होगा।
यह भी पढ़ें : आज से आईपीएल का धमाकेदार आगाज, RCB से होगी KKR की भिड़ंत…
एयर इंडिया एक्सप्रेस का 180 सीटर विमान जम्मू के लिए रविवार, 23 मार्च से उड़ान भरेगा। जम्मू से कटरा की दूरी केवल एक घंटे की है, जिससे श्रद्धालुओं को और भी अधिक सहूलियत होगी। इसके अलावा, 1 मार्च से एयर इंडिया एक्सप्रेस ने गोवा, कोलकाता, बेंगलुरु और मुंबई के लिए भी कई नई फ्लाइट्स शुरू की हैं।