Site icon News1India

Ghaziabad News : कोर्ट रूम बना अखाड़ा, गाजियाबाद में वकीलों का हंगामा जारी, परिसर में RAF पहुंची

Ghaziabad News : गाजियाबाद से एक बड़ी खबप सामने आ रही है, बताया जा रहा है, गाजियाबाद में जिला जज के साथ कथित बदसलूकी के बाद वकीलों ने जमकर हंगामा किया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कोर्ट रूम में भारी संख्या में वकील इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन को कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ानी पड़ी और वहां RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) तैनात करनी पड़ी है।

क्या है मामला 

बताया जा रहा है, कि वरिष्ठ वरिष्ठ अधिवक्ता नाहर सिंह यादव किसी मामले में जमानत याचिका को लेकर गए थे, जिसको लेकर कहा सुनी हुई और फिर विवाद बढ़ता चला गया आरोप है, कि वकील नाहर सिंह यादव ने जिला जज के साथ बुरा व्यवहार किया और मजबूरन पुलिस बुलानी पड़ी और लाठीचार्ज करना पड़ा.

मिली जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद कोर्ट में सुनवाई के दौरान जिला जज के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने बदसलूकी की, जिससे न्यायिक अधिकारियों में गुस्सा फैल गया। इस घटना से गुस्साए वकील भी न्यायाधीशों के समर्थन में उतर आए और पूरे परिसर में नारेबाजी शुरू कर दी। वकीलों का कहना है कि इस घटना ने न्यायिक सम्मान और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, और वे तब तक शांत नहीं होंगे जब तक इस मामले पर सख्त कार्रवाई नहीं होती।

वकील एकता जिंदाबाद के नारे 

बताया जा रहा है, कि वकीलों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे, जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया, वहीं इसके बाद पर कोर्ट रूम पर वकीलों ने कब्जा कर लिया, और वकील एकता जिंदाबाद के नारे लगने लगे.

 

Exit mobile version