News1India

बात करते-करते मोबाइल हैक, खाते से दो लाख रुपये गायब: गाजियाबाद में हैरान करने वाला साइबर फ्रॉड

Ghaziabad

Ghaziabad cyber fraud: गाजियाबाद के साहिबाबाद में साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन हैक कर उसके बैंक खाते से दो लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित उस समय किसी परिचित से फोन पर बात कर रहे थे, जब अचानक उनके मोबाइल के सिग्नल गायब हो गए और कॉल कट गई। सिग्नल न आने पर उन्होंने सिम दोबारा लगाई तो बैंक से पैसे निकासी के मेसेज आ गए। पीड़ित ने तत्काल Ghaziabad पुलिस और बैंक को सूचना दी। मामला साहिबाबाद थाने में दर्ज हो चुका है और साइबर सेल जांच में जुट गई है। इस घटना ने एक बार फिर से मोबाइल नेटवर्क हैकिंग के जरिए होने वाली साइबर ठगी की खतरनाक सच्चाई को सामने ला दिया है।

बात करते-करते मोबाइल हैक

Ghaziabad के पार्श्वनाथ पैराडाइज सोसायटी में रहने वाले प्रदीप सिंह 10 जून की सुबह करीब साढ़े 11 बजे मोहननगर से Ghaziabad जा रहे थे। रास्ते में वह किसी परिचित से फोन पर बात कर रहे थे, तभी अचानक उनके मोबाइल के सिग्नल गायब हो गए और कॉल कट गई। उन्होंने जब दोबारा कॉल करने की कोशिश की तो फोन में आउटगोइंग सुविधा बंद होने का संदेश आने लगा। परेशान होकर उन्होंने सिम निकालकर दोबारा लगाई, लेकिन उसी समय उनके मोबाइल पर बैंक खाते से 50 हजार रुपये कटने का मेसेज आ गया।

खाते से निकले दो लाख रुपये

प्रदीप सिंह ने जब तुरंत अपने बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क किया तो पता चला कि उनके खाते से कुल चार बार में दो लाख रुपये की निकासी की जा चुकी है। यह सुनकर वह स्तब्ध रह गए। उन्होंने बैंक खाते को तुरंत बंद कराया और साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद साहिबाबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस कर रही जांच, जल्द होगा खुलासा

Ghaziabad पुलिस का कहना है कि साइबर सेल की मदद से ठगों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर से लोगों को साइबर फ्रॉड के नए तरीकों से सतर्क रहने की चेतावनी दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की किसी भी संदिग्ध गतिविधि के तुरंत बाद बैंक और पुलिस को सूचित करें।

दिल्ली नौसेना मुख्यालय से जासूसी में क्लर्क गिरफ्तार: ISI को भेज रहा था गोपनीय जानकारियां

Exit mobile version