Site icon News1India

‘लखनऊ-दिल्ली में सब कुछ ठीक नहीं’, DGP नियुक्ति को लेकर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज

Ghaziabad News

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश में डीजीपी की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नए नियम से यह साफ हो रहा है कि लखनऊ और दिल्ली के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। क्या यह दिल्ली के नियंत्रण को लखनऊ में लाने की कोशिश तो नहीं है? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि सरकार (Ghaziabad News) के इस फैसले से कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों में निराशा है।

कानून की धज्जियां उड़ाने की तैयारी

डीजीपी को दो साल के कार्यकाल देने के फैसले पर अखिलेश यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि यह सरकार अपने खास अधिकारियों को शीर्ष पद पर बैठाने की तैयारी कर रही है, जिससे कानून का उल्लंघन किया जा सके और न्याय की धज्जियां उड़ाई जा सकें। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो लोग खुद नहीं जानते कि वे दो साल तक पद पर रहेंगे या नहीं, वही अब दो साल के कार्यकाल का नियम बना रहे हैं।

यह भी पढ़े: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की बैठक में मचा घमासान, लिस्ट में नहीं था अतुल प्रधान का नाम

अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाए आरोप

उपचुनाव की तारीख बदलने को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्हें चुनाव हारने का अंदाजा हो गया था, इसलिए उन्होंने तारीख में बदलाव करवाया। अखिलेश ने कहा कि दीवाली, भैया दूज और छठ पूजा के दौरान घर आए लोग वोटिंग करने वाले थे जो सरकार की नींद उड़ा सकते थे। इसलिए भाजपा ने उपचुनाव की तारीख बदलवाई।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के लोग किसी साजिश में लगे हुए होंगे और चुनावी तैयारी कर रहे होंगे। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार पुलिस को आगामी तैयारी में लगा रही होगी और बूथों की पहचान की जा रही होगी ताकि लोगों को वोट नहीं डालने दिया जा सके। अगर तारीख बदलनी ही थी, तो इसे पहले भी किया जा सकता था। इसके अलावा अखिलेश यादव ने कई अन्य मुद्दों पर भी सरकार को घेरा।

Exit mobile version