Site icon News1India

Ghaziabad News: उस्मान ने आयुष्मान बनकर की शादी.. फिर जबरन कराया धर्म परिवर्तन, FIR दर्ज

Ghaziabad News: गाज़ियाबाद में एक युवती ने अपने पति और 12 अन्य लोगों के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन कराने और गर्भपात कराने का मामला दर्ज कराया है। मामला कौशाम्बी थाने (Ghaziabad) में दर्ज किया गया है।

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पति, जिसने अपना नाम उस्मान से आयुष्मान रखा, ने धोखे से उससे शादी की। शादी के बाद पति ने उसे जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया।

महिला ने यह भी बताया कि उसके पति ने एक हकीम के साथ मिलकर उसका गर्भपात कराया। महिला का आरोप है कि पति ने दूसरी शादी पहली पत्नी के होते हुए की, जो उसके लिए एक बड़ा धोखा था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज कर ली है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: Noida News : iPhone 16 का जलवा! नोएडा के सिंगर ने मारी बाजी, बन गए पहले ग्राहक

इस घटना ने समाज में धर्म परिवर्तन और महिलाओं के अधिकारों से जुड़ी गंभीर चिंताओं को एक बार फिर उजागर किया है। स्थानीय समुदाय में इस मुद्दे पर चर्चा छिड़ गई है, और महिला संगठनों ने भी मामले की कड़ी निंदा की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सभी पहलुओं की जांच की जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Exit mobile version