News1India

Ghaziabad Premier League: गाजियाबाद में कब से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच, जीपीएल के लिए टीमें और खिलाड़ी भिड़ने को तैयार

 Ghaziabad Premier League 2026:गाजियाबाद में क्रिकेट का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। गाजियाबाद प्रीमियर लीग यानी जीपीएल का रोमांच अब शुरू हो चुका है। 5 जून से 21 जून तक चलने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों से लेकर क्रिकेट प्रेमियों तक में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले होने वाली इस लीग में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी तैयारी में जुट चुकी हैं। शहर में क्रिकेट का माहौल बनना शुरू हो गया है और फैंस अब पहले मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं।

 

ड्राफ्टिंग सेरेमनी में हुआ खिलाड़ियों का चयन

गुरुवार को आयोजित ड्राफ्टिंग कार्यक्रम में खिलाड़ियों के चयन और मार्की प्लेयर ड्रॉ की प्रक्रिया पूरी हुई। इसके बाद लगभग सभी टीमों की तस्वीर साफ हो गई। टीम मालिकों और प्रबंधन ने अपनी रणनीति के हिसाब से खिलाड़ियों को चुना।
इस बार जीपीएल को खास बनाने के लिए कई ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो आईपीएल और बड़े टूर्नामेंटों में अपनी पहचान बना चुके हैं। इन अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी से लीग का रोमांच और भी बढ़ गया है।

अनुराग चड्ढा ने बनाई मजबूत रणनीति

ड्राफ्टिंग कार्यक्रम में न्यूज 1 इंडिया के एडिटर इन चीफ और गाजियाबाद रॉयल्स के ऑनर अनुराग चड्ढा भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने टीम के संयोजन, खिलाड़ियों की ताकत और टूर्नामेंट की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
गाजियाबाद रॉयल्स को मजबूत और संतुलित टीम बनाने के लिए हर पहलू पर ध्यान दिया गया। टीम प्रबंधन का मानना है कि अनुभवी खिलाड़ियों के आने से युवा खिलाड़ियों को काफी सीखने का मौका मिलेगा। साथ ही टीम का आत्मविश्वास भी मजबूत होगा।

करन शर्मा और यश दयाल से बढ़ा उत्साह

गाजियाबाद रॉयल्स के लिए सबसे बड़ी खुशी उस समय आई, जब आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर चुके दो बड़े खिलाड़ी टीम से जुड़ गए। अनुभवी ऑलराउंडर करन शर्मा और तेज गेंदबाज यश दयाल अब गाजियाबाद रॉयल्स का हिस्सा होंगे।
करन शर्मा अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी के साथ जरूरत पड़ने पर तेज बल्लेबाजी करने के लिए भी जाने जाते हैं। वहीं, यश दयाल अपनी तेज रफ्तार और स्विंग गेंदबाजी से किसी भी बल्लेबाजी क्रम को मुश्किल में डाल सकते हैं। दोनों खिलाड़ियों के आने से टीम का जोश काफी बढ़ गया है।

युवा खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

जीपीएल अब सिर्फ एक स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं रह गया है। यह गाजियाबाद और आसपास के युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच बन चुका है। यहां अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे बड़े टूर्नामेंटों और प्रोफेशनल क्रिकेट में मौका मिल सकता है। अब मैदान तैयार है, टीमें अपनी रणनीति बना चुकी हैं और क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। 5 जून को जब पहली गेंद फेंकी जाएगी, तब पूरा गाजियाबाद क्रिकेट के रंग में रंगा नजर आएगा।

Exit mobile version