Site icon News1India

Three Sisters sucide Case: तीन बहनों की मौत बनी संदिग्ध, आए कौन से नए दावे, परिवार, सोसाइटी और पुलिस जांच में बढ़ी रहस्य की परतें

Ghaziabad Sisters Death Case: गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में तीन बहनों की संदिग्ध मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। हर दिन नई जानकारी और अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं, जिससे इस पूरे मामले की मिस्ट्री और गहरी होती जा रही है।

अब सोसाइटी के अध्यक्ष और सेक्रेटरी के बयानों ने मामले में नई सनसनी फैला दी है। उनके दावों के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं और जांच का दायरा भी बढ़ गया है।

अध्यक्ष का चौंकाने वाला दावा

सोसाइटी के अध्यक्ष जय ठाकुर ने एक बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि जिस समय तीनों बच्चियों के शव नीचे पड़े थे, उसी समय ऊपर फ्लैट में घर के अंदर झगड़ा चल रहा था। दावा किया गया है कि पिता चेतन और उसकी पत्नी के बीच हाथापाई हो रही थी। बताया जा रहा है कि चेतन अपनी पत्नी पर हाथ उठा रहा था और उस पर जोर-जोर से चिल्ला रहा था।
मां की चीख ने बढ़ाया शक
सोसाइटी के पदाधिकारियों के अनुसार, जब बच्चियों की मां नीचे पहुंची तो वह बार-बार चिल्ला रही थी, “मार डाला, मार डाला।” उसकी हालत बेहद खराब थी और वह भगवान को भी कोस रही थी।

वहीं सबसे छोटी बच्ची के पास एक महिला जोर-जोर से रो रही थी और कुछ अलग भाषा में चिल्ला रही थी। इस पूरे घटनाक्रम ने वहां मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया।

सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें

सोसाइटी एसोसिएशन का कहना है कि घटना के बाद जब परिवार के लोग चादर लेने गए, तब लिफ्ट के सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध तस्वीरें रिकॉर्ड हुईं। इन फुटेज में परिवार के अंदर विवाद और हाथापाई की बात कही जा रही है।

ये फुटेज अब पुलिस को सौंप दी गई हैं। सोसाइटी अध्यक्ष ने बताया कि 112 पर कॉल और अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस को सभी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दे दी गई है।

मोबाइल फोन पर जांच केंद्रित

पुलिस की जांच अब तीन मोबाइल फोन पर टिक गई है। बताया जा रहा है कि दो फोन पहले ही बेच दिए गए थे, जिन्हें पुलिस तलाश रही है। घटना वाली रात बच्चियां अपनी मां का फोन इस्तेमाल कर रही थीं।

पिता ने शाम को फोन ले लिया था, लेकिन रात करीब 11 बजे बेटियां फिर फोन ले गईं। कुछ देर बाद फोन दोबारा लिया गया और उसके बाद ही यह दर्दनाक घटना हो गई।

फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस अब फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट और सुसाइड नोट की जांच का इंतजार कर रही है। तीनों बहनों की लिखावट का मिलान किया जाएगा, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी और मौत के असली कारण का खुलासा हो पाएगा।

गेम या पारिवारिक विवाद?

पिता चेतन का दावा है कि बच्चियां किसी कोरियन ऑनलाइन गेम के असर में थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नाम बदलकर अलग पहचान बना ली थी।
हालांकि बच्चियों की नानी ने इस दावे पर शक जताया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस फिलहाल गेम वाले एंगल को सही नहीं मान रही और हर पहलू से जांच कर रही है।

Exit mobile version