Thursday, February 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home गाजियाबाद

New Update: गाजियाबाद सुसाइड केस में नया खुलासा, क्या कर्ज, मोबाइल और कोरियन कंटेंट की लत छीनी ने तीन बहनों की जिंदगी

गाजियाबाद में तीन बहनों की आत्महत्या मामले में कर्ज, मोबाइल बंद और कोरियन कंटेंट की लत जैसे कई कारण सामने आए हैं। पुलिस डायरी, मोबाइल और पारिवारिक हालात की जांच कर रही है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 5, 2026
in गाजियाबाद
GhaziabadSistersSuicideCaseUpdate
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ghaziabad Suicide Case New Update: गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की सामूहिक आत्महत्या के मामले में नए खुलासे सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, उनके पिता पर करीब दो करोड़ रुपये का भारी कर्ज था। परिवार की आर्थिक हालत बेहद खराब थी और घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा था। बताया जा रहा है कि हाल ही में पिता ने बेटियों का मोबाइल फोन बेचकर फ्लैट की बिजली का बिल और रिचार्ज कराया था।

आर्थिक तंगी से तनाव

घर की खराब आर्थिक स्थिति का असर बच्चों पर भी पड़ रहा था। बेटियां पिछले दो साल से स्कूल नहीं जा रही थीं। पिता ने उन्हें पढ़ाई और मोबाइल को लेकर कई बार डांटा भी था। बताया गया कि उन्होंने बेटियों की शादी कराने की धमकी भी दी थी, जिससे बच्चियां मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थीं।

RELATED POSTS

No Content Available

कोरियन गेम और ड्रामा का असर

परिवार के अनुसार, तीनों बहनें कोरियन गेम और सीरियल की बहुत शौकीन थीं। वे अपने माता-पिता के मोबाइल पर ही कोरियन ड्रामा देखती थीं। पुलिस के मुताबिक, बच्चियां एक ‘टास्क बेस्ड’ कोरियन गेम खेलती थीं, जिसमें अलग-अलग लक्ष्य दिए जाते थे। हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि आत्महत्या के लिए किसी गेम ने सीधे मजबूर किया, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

मोबाइल बंद होने से दुखी

पुलिस जांच में सामने आया कि परिवार ने कुछ दिनों पहले बेटियों का मोबाइल इस्तेमाल बंद करा दिया था। मोबाइल नहीं मिलने से तीनों बहनें काफी दुखी थीं। वे घंटों मोबाइल पर कोरियन कंटेंट देखती थीं और उसी से प्रभावित थीं। बताया गया कि उन्होंने अपने नाम भी बदलकर मारिया, अलीजा और सिंडी रख लिए थे।

परिवार में जटिल हालात

पुलिस ने बताया कि पिता की दो पत्नियां थीं और परिवार में कई सदस्य साथ रहते थे। घर के माहौल में भी तनाव था। जानकारी मिली है कि कुछ समय पहले पिता की साली के घर में रहने आने के बाद दोनों पत्नियां घर छोड़कर चली गई थीं। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज है। इससे घर का माहौल और ज्यादा बिगड़ गया था।

डायरी में लिखी भावुक बातें

घटना के बाद पुलिस को लड़कियों की एक डायरी मिली है। डायरी में लिखा था कि उसमें सारी बातें लिखी हैं और उसे पढ़ लिया जाए। एक जगह उन्होंने पिता से माफी भी मांगी और दुख जताया। यह पढ़कर पुलिस और परिवार दोनों भावुक हो गए। फिलहाल पुलिस मोबाइल फोन और अन्य सबूतों की फोरेंसिक जांच कर रही है।

बालकनी से कूदकर दी जान

मंगलवार देर रात तीनों बहनों ने नौवीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी से कूदकर जान दे दी। उस समय परिवार के बाकी सदस्य सो रहे थे। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मोबाइल और कोरियन कंटेंट की लत, पारिवारिक तनाव और आर्थिक तंगी जैसे कई कारण सामने आ रहे हैं। मामले की जांच अभी जारी है।

Tags: Mobile Addiction NewsThree Sisters Death
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
GhaziabadSistersSuicideCaseUpdate

Ghaziabad News:डायरी से बदली जांच की दिशा, कोरियन गेम नहीं तो क्या निकली वजह, सुसाइड केस का नया खुलासा

MainpuriWomanStoneRumourCaseUpdate

Mainpuri News:मैनपुरी में महिला के पत्थर बनने की किसने फैलाई खबर, मचा हड़कंप, जुटी भारी भीड़ पुलिस ने बताया अफवाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist