Site icon News1India

फलों का भाव पड़ा महंगा, पडोसी कीमत को लेकर हुआ आगबबुला… हत्या करके हुआ फरार

Ghaziabad

​Ghaziabad News : गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के नाईपुरा आर्य नगर कॉलोनी में एक फल विक्रेता की हत्या कर दी गई।​ यह हत्या एक स्थानीय निवासी और उसके साथी द्वारा पैसे के विवाद को लेकर की गई, जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

मूल रूप से हापुड़ के पुरानी चुंगी का निवासी मुशर्रफ, जो कि दिल्ली में फल बेचता था, ने अपनी पड़ोस के दो दबंगों से दो हजार रुपये उधार लिए थे। इसी पैसे के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। घटना से 15 मिनट पहले स्थानीय मोहम्मद शाहनवाज के अनुसार, बहस बढ़ गई थी, लेकिन आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत करा दिया था.

हुई फायरिंग

झगड़े के बाद आरोपी घटना स्थल से चले गए थे, लेकिन थोड़ी देर बाद एक आरोपी अपने भाई के साथ बाइक पर लौट आया। मुशर्रफ अपने घर के पास खड़ा था, तभी बाइक सवार आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली मुशर्रफ के सीने में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़ें : दिल्ली में सभी को सता रहा गैंगवार का डर, गोली कांड पर क्या बोले सौरभ भारद्वाज

घटना के बाद आस-पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। फिलहाल, आरोपियों की तलाश जारी है.

Exit mobile version