Ghazipur News: यूपी के इस गांव में हो रहा अजीबोगरीब चमत्कार, हर घर के हैंडपंप-ट्यूबवेल से निकल रहीं मछलियां

जमसडा गांव में चमत्कार को देख ग्रामीण खासे दहशत में हैं। यहां के घरों में लगे हैंडपंप और ट्यूबवेलों ये मछलियां निकल रही हैं।

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र स्थित जमसडा गांव में चमत्कार को देख ग्रामीण खासे दहशत में हैं। यहां के घरों में लगे हैंडपंप और ट्यूबवेलों ये मछलियां निकल रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन दिनों के बाद बारिश रूकी और एकाएक हैंडपंप- ट्यूबवेल मछलियां उगलने लगे। करीब 20 से 25 घरों के हैंडपंप से मछलियां निकल रही हैं।

गाजीपुर मं बीते तीन दिनों तक लगातार बारिश हुई। जब मेघों ने बरसना बंद किया तो जनपद के जमसडा गांव में एक हजीबोगरीब घटना सामने आई। गांव के करीब 20 से 25 घरों के हैंड पंप और ट्यूबवेल से अलग-अलग तरह की मछलियां निकल रही हैं। गांव के रहने वाले नंदू कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने 25 साल नहले ट्यूबवेल लगवाया था। बारिश के चलते ट्यूबवेल बंद था। 5 अक्टूबर की सुबह उन्होंने ट्यूबवेल ?चालू किया तो वह दंग रह गए। किसान ने बताया कि उनके ट्यूबवेल से करीब सवा किलो मछलियां निकलीं।

नंदू के अलावा गांव में लगे हैंडपंपों से भी मछलियां निकल रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इनमें सिंघी, टेगना, गिरई और गोईजा प्रजाति की मछलियां निकल रही हैं। इन मछलियों का साइज छोटा है। ग्रामीणों ने बताया कि किशोर कुमार के घर पर लगे हैंडपंप से 6 अक्टूबर को दो किलो मछलियां निकली। कुछ ऐसा हाल अन्य घरों पर लगे हैंडपंपों का हैं। ग्रामीणों का दावा है कि किसी के हैंडपंप से एक दो किसी के हैंडपंप से दो से तीन किलो मछलियां निकलीं। मछलियों के निकलने का सिलसिला फिलहाल जारी है। पानी के साथ-साथ मछलियां निकलने से लोग खासे दहशत में हैं।

ट्यूबवेल के मालिक नंदू कुशवाहा ने कहा कि कल सवा किलो तो आज आधा किलो मछली निकली, जिसे देखने के लिए लोग जुट गए। उन्होंने बताया कि इस तरह की मछली निकालने की घटना बारिश होने के बाद से शुरू हुई है। पहले उनके ट्यूबेल से पीले रंग का गंदा पानी निकलना शुरू हुआ और फिर उसके साथ मछलियां आनी शुरू हो गई। इसी तरह सीता कुशवाहा के ट्यूबवेल से भी मछलियां निकलने की घटना सामने आई। सीता कुशवाहा ने बताया कि उनके ट्यूबवेल से भी लगातार मछलियां निकल रही हैं। मछलियों का साइज छोटा है। 6 अक्टबूर को करीब दो किलो मछलियां निकली थीं। 7 अक्टुबर की सुबह जब ट्यूबवेल ऑन किया गया तो फिर मछलियां निकलीं।

वहीं प्रमिला देवी ने बताया कि जब मैं नहाने गई तो मेरे चार नंबर के हैंडपंप से तीन छोटी मछलियां बाल्टी में आ गईं। गांव की चंपा देवी ने भी बताया कि मेरे हाथ पर भी मछली निकल आई, जिसे देख मैं दंग रह गई। ग्रामीणों ने बताया कि 4 अक्टूबर को हुई मूसलाधार बारिश के बाद जमसड़ा ग्राम सभा के लगभग 20 से 25 घरों में हैंडपंप का पानी पूरी तरह से प्रदूषित, पीला और दुर्गंधयुक्त हो गया है। यहां तक कि पालतू जानवर भी इस पानी को पीने से इनकार कर रहे हैं, जिसके चलते अब लोग खाना बनाने और पीने के लिए आरओ का पानी मंगाने को मजबूर हैं। पानी का ओवरलेबल काफी ऊंचाई पर आने के चलते शाएद मछलियां हैंडपंपों से निकल रही हो।

Exit mobile version