Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

गाजीपुर : मुख्तार अंसारी का बेटा Umar Ansari 39 दिन बाद जेल से रिहा, पुलिस ने कहा- गतिविधियों पर रहेगी नजर

गाजीपुर में माफिया मुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी मंगलवार शाम कासगंज जेल से रिहा हुआ। करीब 39 दिन की कैद के बाद मिली रिहाई पर जेल के बाहर कड़ी सुरक्षा रही और परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
October 1, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Umar Ansari
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Umar Ansari Bail: गाजीपुर जिले में माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी की रिहाई मंगलवार शाम 7 बजकर 4 मिनट पर कासगंज जेल से हुई। उसे 4 अगस्त को लखनऊ से गिरफ्तार कर 23 अगस्त को कासगंज जेल भेजा गया था। करीब 39 दिन जेल में रहने के बाद उसकी रिहाई हुई। रिहाई के समय जेल परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी थी और उसके विधायक भाई अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो मौजूद रहीं। उमर पर अपनी मां अफ्शा अंसारी की 10 करोड़ की संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी हस्ताक्षर कर अदालत में दाखिल करने का आरोप है।

जेल से निकलते ही Umar Ansari को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क दिखीं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसकी हर गतिविधि पर निगरानी रखी जाएगी। जिस मामले में उमर की गिरफ्तारी हुई थी, उसमें आरोप है कि उसने परिवार की कुर्क संपत्तियों को बचाने के लिए जालसाजी और कूटरचना का सहारा लिया। अदालत में मां अफ्शा अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर दाखिल करने का मामला पुलिस की जांच में सामने आया था। इसी आधार पर उसे हिरासत में लेकर जेल भेजा गया था।

RELATED POSTS

Umar Ansari

जाली दस्तावेज कांड में मुख्तार अंसारी के बेटे उमर गिरफ्तार, मां अफशां अब भी फरार

August 4, 2025

Mukhtar Ansari का बेटा उमर गिरफ्तारी से बचने के लिए पहुंचा Supreme Court

April 30, 2023

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार वालों को मिली अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, रेल मंत्री अश्विनी वैश्णव ने किया बड़ा ऐलान

वहीं पुलिस Umar Ansari को आईएस-191 गैंग का सक्रिय सदस्य भी मानती है। गाजीपुर, मऊ और लखनऊ जिलों में उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें फर्जी दस्तावेजों से जमीन कब्जाने, चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने और माहौल बिगाड़ने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

रिहाई के बावजूद पुलिस का रुख सख्त बना हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि दर्ज मुकदमों की जांचें जारी रहेंगी और यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाया गया तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उमर की रिहाई के बाद गाजीपुर और आसपास के जिलों में उसकी गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

Continue Reading
Tags: Umar ansari
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Umar Ansari

जाली दस्तावेज कांड में मुख्तार अंसारी के बेटे उमर गिरफ्तार, मां अफशां अब भी फरार

by Mayank Yadav
August 4, 2025
0

Umar Ansari arrest: पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के परिवार पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। अब उनके छोटे...

Mukhtar Ansari का बेटा उमर गिरफ्तारी से बचने के लिए पहुंचा Supreme Court

by Ayushi Dhyani
April 30, 2023
0

माफिया मुख़्तार अंसारी को बीते दिन गैंगस्टर एक्ट में दोषी करार दिया गया था, जिसके बाद उसे 10 साल की...

Lucknow: मुख्तार अंसारी के दूसरे बेटे के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट, पिता और भाई के बाद अब उमर अंसारी भी जाएगा जेल

by Anu Kadyan
April 11, 2023
0

लखनऊ के जियामऊ (Jiamau) इलाके में फर्जी दस्तावेजों के जरिये शत्रु संपत्ति (Enemy Property) पर कब्जा करके अवैध निर्माण कराने...

Next Post
Gold Price Today

सोना हुआ सस्ता या महंगा? जानिए 1 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हैं लेटेस्ट रेट!

Free Services Schemes October 2025 India

Free Services: आम जनता को मिलेगा सीधा फायदा,स्वास्थ्य,शिक्षा,पेंशन और रेलवे सहित कई क्षेत्रों में जानिए कौन सी नई योजनाएं हुई लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version