Thursday, November 13, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मिलिए यूपी की दूसरी ‘शबनम’ से, जिसने मोहब्बत के खातिर काटा पिता का गाला, फिर ऐसे पकड़ी गई हत्यारिन बिटिया

देवरिया में बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया अरेस्ट और भेजा जेल।

Vinod by Vinod
March 7, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। देवरिया की सदर कोतवाली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हत्यारिन बिटिया ने खुद को बचाने के लिए बड़ा प्लान बनाया। उसने गांव के लोगों पर पिता की हत्या का आरोप लगाया। आरोपी युवती का कहना था कि चार लोगों ने जमीन के कारण उसके पिता का मर्डर कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो बेटी ही अपने पिता की हत्यारिन निकली। पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, सदर कोतवाली क्षेत्र के महुआबारी मोहल्ला निवासी उदयभान यादव (65) की उनके पुराने मकान के दूसरी मंजिल पर एक कमरे में कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बेटी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर किया। मामले में एसपी विक्रांत वीर ने डाग स्क्वाड, फारेंसिक टीम, एसओजी टीम, सर्विलांस टीम, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली की टीम बनाकर पर्दाफाश की जिम्मेदारी सौंपी। पुलिस ने गांव के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। साथ ही कई मोबाइल नंबरों को सर्विलांस में लिया।

RELATED POSTS

Mahoba

Deoria के मॉल में हिंदू युवतियों का शोषण और धर्म परिवर्तन! पीड़िता बोली – पुलिस नहीं कर रही सुनवाई, SP से लगाई गुहार

September 5, 2025
Deoria

पानी को लेकर बवाल: देवरिया में RO प्लांट संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर

July 24, 2025

पुत्री दीपाली यादव से पूछताछ की

टीम के सदस्यों ने सर्विलांस के सहारे हत्या के समय घर में मौजूद लोगों के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने घर पर मौजूद मृतक की पुत्री दीपाली यादव से पूछताछ की। पुलिस को दीपाली पर शक हुआ तो उसके मोबाइल नंबर की पड़ताल की। मोबाइल के जरिए कोतवाली क्षेत्र के मुराडीह निवासी विशेष कुमार उर्फ पवन गौंड का नाम सामने आया। पुलिस को दोनों के प्रेम-प्रसंग के बारे में जानकारी हुई। पुलिस ने दीपाली से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई और पूरी घटना बयां की।

कुल्हाड़ी से पिता की हत्या की थी

दीपाली ने बताया कि प्रेमी पवन गौंड के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से पिता की हत्या की थी। पुलिस ने दीपाली को अरेस्ट कर लिया। इसके बाद एक टीम ने शहर के सुभाष चौक से विशेष कुमार गौंड उर्फ पवन को भी दबोच लिया। पुलिस ने दोनों को बृहस्पतिवार को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। दीपाली ने पुलिस को पिता को हमारे प्यार के बारे में जानकारी हो गई थी। पिता ने मेरे घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी। साथ ही पवन को भी धमकी दी।

पिता की हत्या का प्लान बनाया

दीपाली ने पुलिस को बताया कि पिता मेरी शादी करने के लिए लड़का देखने लगे। ऐसे में मैंने और पवन ने पिता की हत्या का प्लान बनाया। रात को जब पिता सो रहे थे, तभी मैंने उन पर कुल्हाड़ी से हमला किया। पिता बचने के लिए भागे तो पवन ने उन्हें पकड़ लिया। फिर मैंने सिर और गले पर कुल्हाड़ी से हमला कर पिता की हत्या कर दी। दीपाली ने पुलिस को बताया कि पवन कुल्हाड़ी अपने साथ लेकर चला गया। हमने खून से सने कपड़ों को धर पर धोया।

ये कहानी कुछ हद तब शबनम की तरह

देवरिया की ये कहानी कुछ हद तब शबनम की तरह ही है। जब 14 अप्रैल सन 2008 की वो काली रात अमरोहा में शबनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर परिवार के 7 सदस्यों की हत्या कर दी थी। दरअसल, शबनम का गांव के ही एक युवक सलीम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शबनम ने उस रात के खाने में खीर भी बनाई थी। जिसमें उसने बेहोशी की दवा मिलाई थी। शबनम को छोड़कर घर के सभी सदस्य खीर खाकर बेहोश हो गए तब उसने अपने प्रेमी सलीम को फोन करके बुला लिया। दोनों ने मिलकर कुल्हाड़ी से परिवार के छह लोगों की काटकर हत्या कर दी। बाद में सलीम कुल्हाड़ी तालाब में फेंकने के लिए निकल गया। तब शबनम ने अपने 11 महीने के भतीजे का गला घोंट दिया था।

Tags: deoria
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Mahoba

Deoria के मॉल में हिंदू युवतियों का शोषण और धर्म परिवर्तन! पीड़िता बोली – पुलिस नहीं कर रही सुनवाई, SP से लगाई गुहार

by Mayank Yadav
September 5, 2025

Deoria news: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में धर्म परिवर्तन और शारीरिक शोषण का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया...

Deoria

पानी को लेकर बवाल: देवरिया में RO प्लांट संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर

by Mayank Yadav
July 24, 2025

Deoria firing incident: उत्तर प्रदेश के देवरिया शहर में गुरुवार की सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां सिर्फ...

Deoria

बाइक स्टंट बना दरोगा के बेटे की जान का दुश्मन: देवरिया में पीट-पीटकर हत्या, शव नदी में फेंका गया

by Mayank Yadav
July 11, 2025

Deoria murder case: उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे...

सरकार ने हाईटेक अस्पताल बना दिया लेकिन कर्मचारियों और डॉक्टरों को फिक्र नहीं, धूल फांक रहा करोड़ों का अस्पताल

सरकार ने हाईटेक अस्पताल बना दिया लेकिन कर्मचारियों और डॉक्टरों को फिक्र नहीं, धूल फांक रहा करोड़ों का अस्पताल

by Kirtika Tyagi
December 28, 2024

अमित मणि त्रिपाठी, देवरिया। स्वस्थ व्यक्ति में ही स्वस्थ विचार पैदा होते हैं, और स्वस्थ विचार ही देश को प्रगति...

Deoria News : पांच महीने पहले हुई थी शादी, पेट के लिए वो काम पर गया लेकिन वापस लौटी उसकी लाश, जाने पूरा मामला

Deoria News : पांच महीने पहले हुई थी शादी, पेट के लिए वो काम पर गया लेकिन वापस लौटी उसकी लाश, जाने पूरा मामला

by Kirtika Tyagi
December 15, 2024

अमित मणि त्रिपाठी, देवरिया।जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर चौराहा पर बीती रात करीब तीन बजे पिकअप और ट्रेलर...

Next Post
EPFO 3.0

EPFO 3.0 से आएगा बड़ा बदलाव, बैंक की तरह एटीएम से निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा

कॉलगर्ल का लालच देकर बुलाया और किशोर के साथ किया कुकर्म, फिर ऐसे की हत्या और पिता से मांगी 10 लाख की फिरौती

कॉलगर्ल का लालच देकर बुलाया और किशोर के साथ किया कुकर्म, फिर ऐसे की हत्या और पिता से मांगी 10 लाख की फिरौती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version