Wednesday, November 12, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बाइक पर दूध बेचती लड़की ने खींची सबकी निगाहें, पशुपालन विभाग की झांकी ने लूटी महफिल

गणतंत्र दिवस पर 'स्वर्णिम भारत की विरासत और विकास' थीम पर आधारित पशुपालन और डेयरी विभाग की झांकी ने कर्तव्य पथ पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। झांकी में बाइक पर दूध बेचती हुई लड़की की प्रस्तुति खास आकर्षण का केंद्र बनी।

Gulshan by Gulshan
January 26, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Republic Day 2025
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Republic Day 2025 : भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में पशुपालन और डेयरी विभाग की झांकी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस झांकी की सबसे खास झलक मोटरसाइकिल पर दूध बेचती लड़की रही, जिसने यह संदेश दिया कि खेती-किसानी और पशुपालन केवल पुरुषों का कार्य नहीं रहा। महिलाएं भी इन क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही हैं और अच्छा मुनाफा कमा रही हैं।

पशुपालन विभाग की झांकी ‘स्वर्णिम भारत की विरासत और विकास’ थीम पर आधारित थी। झांकी के अग्रभाग में दूध के बर्तन से बहते श्वेत क्रांति 2.0 को दिखाया गया, जो दुग्ध उत्पादन में भारत की शीर्ष स्थिति का प्रतीक है। झांकी के बीच वाले हिस्से में पंढरपुरी भैंस को बछड़े के साथ प्रदर्शित किया गया। यहां एक महिला किसान को भैंस की देखभाल करते और एक पशु चिकित्सक को खुरपका और मुंहपका रोग से बचाव का टीका लगाते दिखाया गया। इसके अलावा, दो महिलाओं को पारंपरिक ‘बिलोना’ विधि से घी मथते हुए भी प्रदर्शित किया गया।

RELATED POSTS

Major Radhika Sen

Republic Day 2025: गर्व का पल, कौन है मेजर राधिका सेन जो गणतंत्र दिवस पर करेंगी राष्ट्रपति को सलामी

January 28, 2025
मिलिए इस ऑटो चालक से, जिसे Republic Day का बनाया गया चीफ गेस्ट, फिर DM के साथ फहराया तिरंगा

मिलिए इस ऑटो चालक से, जिसे Republic Day का बनाया गया चीफ गेस्ट, फिर DM के साथ फहराया तिरंगा

January 26, 2025

कामधेनु गाय का हुआ पवित्र चित्रण

झांकी के अंतिम भाग में कामधेनु या सुरभि गाय का चित्रण किया गया। भारतीय पौराणिक कथाओं में कामधेनु को पवित्र माना जाता है और इसे ग्रामीण समृद्धि का प्रतीक समझा जाता है। झांकी ने इस तथ्य को उजागर किया कि स्वदेशी गायों से प्राप्त दूध, घी और दही जैसे डेयरी उत्पाद ग्रामीणों के जीवनयापन और भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी

सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा दे रही है। हाल के वर्षों में यह देखा गया है कि महिलाएं खेती और पशुपालन के क्षेत्र में रुचि ले रही हैं और अपने परिवारों के लिए अच्छा मुनाफा कमा रही हैं। इसी दिशा में सरकार ने महिलाओं के लिए ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाएं शुरू की हैं।

यह भी पढ़ें : मिलिए इस ऑटो चालक से, जिसे Republic Day का बनाया गया चीफ गेस्ट, फिर….

इसके अलावा, प्रगतिशील महिला किसानों और पशुपालकों को पुरस्कार और प्रोत्साहन राशि देकर प्रेरित किया जा रहा है। झांकी के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना सकती है। यह झांकी भारत के स्वर्णिम भविष्य और आत्मनिर्भर ग्रामीण समाज की झलक प्रस्तुत करती है।

Tags: Republic day 2025
Share197Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Major Radhika Sen

Republic Day 2025: गर्व का पल, कौन है मेजर राधिका सेन जो गणतंत्र दिवस पर करेंगी राष्ट्रपति को सलामी

by Ahmed Naseem
January 28, 2025

Republic Day 2025:इस बार का गणतंत्र दिवस हिमाचल प्रदेश के लिए बेहद खास होने वाला है। मंडी जिले के सुंदरनगर...

मिलिए इस ऑटो चालक से, जिसे Republic Day का बनाया गया चीफ गेस्ट, फिर DM के साथ फहराया तिरंगा

मिलिए इस ऑटो चालक से, जिसे Republic Day का बनाया गया चीफ गेस्ट, फिर DM के साथ फहराया तिरंगा

by Vinod
January 26, 2025

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। देश में आज हर्षोउल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। सरकारी कार्यालयों के अलावा प्राईवेट...

इस पेड पर 1 साथ 52 क्रांतिकारियों को दी गई थी फांसी, 166 साल से जिंदा है ‘इमली’ और बहा रही आंसू

इस पेड पर 1 साथ 52 क्रांतिकारियों को दी गई थी फांसी, 166 साल से जिंदा है ‘इमली’ और बहा रही आंसू

by Vinod
January 26, 2025

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। Republic Day 2025 Special Story भारत आज पड़े हर्षोउल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मना रहा है पर...

जानिए हुसैनी खानम बेगम ने 3 अफसर, 124 बच्चे और 73 महिलाओं के क्यों काट डाले सिर, लेडी के खूनी नरसंहार से हिल गई सरकार

जानिए हुसैनी खानम बेगम ने 3 अफसर, 124 बच्चे और 73 महिलाओं के क्यों काट डाले सिर, लेडी के खूनी नरसंहार से हिल गई सरकार

by Vinod
January 26, 2025

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। Story of Kanpur's Bivighar on the occasion of Republic Day 2025 भारत की आजादी में पुरूषों के...

Republic Day 2025

गणतंत्र दिवस पर कानों में पड़ेगी वीरता की गूंज, 942 जवानों को सम्मान दिए जाने का ऐलान

by Gulshan
January 25, 2025

Republic Day 2025 : गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं से...

Next Post
Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025: पीलीभीत के विधायक बने महामंडलेश्वर, जानें स्वामी प्रवक्ता नंद का राजनीतिक सफर

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, महाकुंभ में किया मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा का माल्यार्पण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version