Wednesday, November 12, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Global parents day 2025 : प्यार,त्याग और योगदान का दिन,आईए जानते हैं क्यों मनाते हैं और इसकी शुरुआत कब से हुई

ग्लोबल डे ऑफ पैरेंट्स हमें याद दिलाता है कि मां-बाप ही हमारे जीवन की असली ताकत हैं। इस खास दिन पर उन्हें प्यार, आदर और धन्यवाद देकर खास महसूस कराएं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
June 1, 2025
in राष्ट्रीय
Global Day of Parents 2025
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Global Parenting Day: मां-बाप को समर्पित एक खास दिन,माता-पिता हमारे जीवन के वो आधार होते हैं, जिनकी छांव में हम बड़े होते हैं, गिरते हैं तो उठना सीखते हैं और सही-गलत का फर्क समझते हैं। उनकी बिना शर्त मोहब्बत, त्याग और जीवनभर की मेहनत को एक दिन में मापा नहीं जा सकता, लेकिन उन्हें सम्मान देने के लिए दुनिया भर में Global Day of Parents मनाया जाता है।

ग्लोबल पेरेंट्स डे कब मनाया जाता है?

हर साल 1 जून को पूरी दुनिया में ग्लोबल डे ऑफ पैरेंट्स मनाया जाता है। यह दिन माता-पिता को समर्पित होता है, जो अपने बच्चों की परवरिश में दिन-रात एक कर देते हैं।

RELATED POSTS

UNICEF parenting tips

Smart Parenting Tips: जब बच्चा बोले “स्कूल नहीं जाना”, कैसे करें उसका डर दूर अपनाएं ये आसान उपाय

August 6, 2025
Makeup effects on children's sensitive skin

Kids skin care tips :बच्चों को मेकअप करने से उनकी नाज़ुक त्वचा को हो सकता है किन चीज़ों का ख़तरा,जाने पूरी ख़बर

July 30, 2025

क्यों मनाया जाता है यह दिन?

इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य माता-पिता के प्रति सम्मान, आभार और कृतज्ञता प्रकट करना है। वो हर कदम पर हमारे साथ खड़े रहते हैं,बचपन से लेकर युवावस्था और फिर बुढ़ापे तक। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि हमारे जीवन में अगर कोई सबसे बड़ा योगदान देता है, तो वो हैं हमारे माता-पिता

शुरुआत कब हुई?

Global Day of Parents की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations) द्वारा की गई थी। साल 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1 जून को माता-पिता को सम्मान देने के लिए विशेष रूप से समर्पित किया। इसके बाद से हर साल 1 जून को यह दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने लगा।

इस दिन की थीम क्या होती है?

हर साल इस दिन की एक खास थीम (विषय) होती है, जो बच्चों की परवरिश, माता-पिता की भूमिका, और समाज में परिवार की अहमियत को दर्शाती है। थीम का मकसद होता है परिवारिक मूल्यों, बच्चों की सुरक्षा, और शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाना।

इस दिन को कैसे मनाया जाता है?

ग्लोबल डे ऑफ पैरेंट्स को बहुत से लोग अपने-अपने ढंग से मनाते हैं। कोई माता-पिता को गिफ्ट देता है, तो कोई उनके लिए खास खाना बनाता है या उन्हें कहीं बाहर घुमाने ले जाता है। बहुत से स्कूलों और संस्थानों में भी इस दिन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

ग्लोबल पेरेंटिंग डे एक मौका है जब हम अपने माता-पिता को यह बता सकते हैं कि उनकी मेहनत, त्याग और प्यार को हम समझते हैं और उसका सम्मान करते हैं। इस दिन को केवल एक फॉर्मेलिटी न बनाएं, बल्कि मां-बाप के साथ समय बिताकर, उन्हें प्यार से गले लगाकर और एक “थैंक यू” कहकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाइए। यही उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा होगा।

पैरेंट्स डे पर भेजें दिल से निकले हुए ये मैसेज

आप कुछ खास शब्दों से अपने माता-पिता का दिन बना सकते हैं। यहां दिए गए मैसेजेस सीधे दिल को छूने वाले हैं

मां की ममता और पिता का साथ, मुश्किलों में बनते हैं जीवन का असली सहारा।

दुनिया में हज़ारों रिश्ते मिलते हैं, लेकिन मां-बाप जैसा अपनापन कहीं नहीं मिलता।

शौक पूरे करना हो तो मां-बाप की मदद चाहिए, खुद के पैसों से तो बस ज़रूरतें ही पूरी होती हैं।

पिता का सच्चा प्यार और मां का दुलार कभी मत भूलो, जिन्होंने तुम्हें जीवन दिया उनका सम्मान जीवनभर करो।

मां-बाप के आशीर्वाद में भगवान की झलक मिलती है, उनके बिना कोई भी दुआ अधूरी है।

भगवान का सबसे अनमोल तोहफा होते हैं माता-पिता, हर जन्म में यही मम्मी-पापा चाहिए।

नींद से हमें उठाकर सुलाने वाले, खुद के आंसू छुपाकर हमें हंसाने वाले मां-बाप की मूरत खुदा से कम नहीं।

दुनिया में सबकुछ मिल जाता है, लेकिन मां-बाप दोबारा नहीं मिलते ये वो फूल हैं जो एक बार झड़ जाएं तो दोबारा नहीं खिलते।

जिस घर में मां-बाप खुश नहीं, वहां की इबादतें भी बेअसर रहती हैं।

हर रिश्ते में मिलावट देखी, लेकिन मां-बाप का प्यार हमेशा सच्चा और थकावट रहित मिला।

जब भी कोई मुसीबत आई, मां-बाप की दुआएं ढाल बनकर सामने खड़ी रहीं।

पिता का आदर करने से बुद्धि मिलती है और मां की पूजा से सुख-शांति, इसलिए हर दिन उन्हें सम्मान दें।

मेरे जीवन की हर कामयाबी का श्रेय मेरे माता-पिता को जाता है।

जिसने अपने मां-बाप की सेवा की, उसने जीवन में सबकुछ हासिल कर लिया।

Tags: parenting tipsParents Day Celebration
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

UNICEF parenting tips

Smart Parenting Tips: जब बच्चा बोले “स्कूल नहीं जाना”, कैसे करें उसका डर दूर अपनाएं ये आसान उपाय

by SYED BUSHRA
August 6, 2025

UNICEF Smart Parenting Tips:अगर आपका बच्चा हर सुबह स्कूल जाने से पहले रोता है, पेट दर्द या सिरदर्द की शिकायत...

Makeup effects on children's sensitive skin

Kids skin care tips :बच्चों को मेकअप करने से उनकी नाज़ुक त्वचा को हो सकता है किन चीज़ों का ख़तरा,जाने पूरी ख़बर

by SYED BUSHRA
July 30, 2025

Makeup effects on children's sensitive skin:आजकल सोशल मीडिया के बढ़ते चलन के बीच छोटे बच्चों को भी फैशनेबल दिखाने की...

effect of anger on children parenting tips child mental health emotional growth

Parenting tips : बच्चों पर गुस्सा ना करे,उनकी गलतियों पर कैसे करें रिएक्ट? जानिए सही तरीक़ा

by SYED BUSHRA
July 10, 2025

Effect of Anger on Children : क्या आप जानते हैं कि आपका गुस्सा आपके बच्चे के दिल और दिमाग पर...

Parenting Tips: गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को सिखाए ये आसान काम, खेल खेल में सीखेंगे बहुत कुछ

Parenting Tips: गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को सिखाए ये आसान काम, खेल खेल में सीखेंगे बहुत कुछ

by Sadaf Farooqui
May 31, 2025

Parenting Tips: बचपन की उम्र वो दौर होती है जब सीखने की क्षमता सबसे तेज़ होती है। इस समय अगर...

Kids Mobile Addiction: बच्चे मोबाइल फोन को कहेंगे NO! बस इन टिप्स को करना होगा फॉलो

Kids Mobile Addiction: बच्चे मोबाइल फोन को कहेंगे NO! बस इन टिप्स को करना होगा फॉलो

by Sadaf Farooqui
February 24, 2025

Kids Mobile Addiction: आजकल के बच्चे बहुत जल्दी मोबाइल के आदी हो जाते हैं। पढ़ाई, गेम्स, वीडियो और सोशल मीडिया...

Next Post
Jaunpur

Jaunpur जिला अस्पताल में किन्नरों का हंगामा: डॉक्टर समेत चार घायल, CCTV में कैद हुई बर्बरता

Banke Bihari Corridor

Banke Bihari Corridor: अब PWD बनाएगा भव्य गलियारा, मंदिर न्यास में होंगे 18 सदस्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version