Tuesday, November 4, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home देश

Global Hunger Index 2022: भुखमरी सूचकांक में श्री लंका और पाकिस्तान से भी नीचे आया भारत, मिला ये रैंक

Juhi Tomer by Juhi Tomer
October 15, 2022
in देश, बड़ी खबर, विशेष
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Global Hunger Index 2022: ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 में भारत छह पायदान नीचे खिसककर 121 देशों में से 107 वे स्थान पर आ गया है। दक्षिण एशियाई देशों की बात करें तो भारत की स्थिति युद्धग्रस्त देश अफगानिस्तान से कुछ बैहतर है। अफगानिस्तान इस सूची में 109वे स्थान पर है। 29.1 स्कोर के साथ ग्लोबल हंगर इंडेक्स के प्रकाशकों ने भारत में भूख की स्थिती को गंभीर बताया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि संकेतकों के लिए इस्तेमाल किए गए डेटा को यूनिसेफ, विश्व बैंक, खाद्य और कृषि संगठन सहित विभिन्न संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय एजेंसियों से प्राप्त किया गया है।

वहीं पड़ोसी देशों की बात करें तो पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार की स्थिति हमसे बेहतर है। 121 देशों की सूची में पाकिस्तान 99वें, श्रीलंका 64वें, बांग्लादेश 84वें, नेपाल 81वें व म्यांमार 71वें स्थान पर है।

RELATED POSTS

No Content Available

ग्लोबल हंगर इंडेक्स के आकड़ो को देखें तो जाम्बिया, अफगानिस्तान, तिमोर-लेस्ते, गिनी-बिसाऊ, सिएरा लियोन, लेसोथो, लाइबेरिया, नाइजर, हैती, चाड, डेम कांगो, मेडागास्कर, मध्य अफ्रीकी गणराज्य और यमन की स्थिति भारत से भी खराब है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गिनी, मोजाम्बिक, युगांडा, जिम्बाब्वे, बुरुंडी, सोमालिया, दक्षिण सूडान और सीरिया सहित 15 देशों के लिए रैंक का निर्धारण नहीं किया जा सकता है।

वैश्विक भूख सूचकांक के आंकड़े सामने आने के बाद विपक्ष सरकार पर हावी हो गया है। कांग्रेस नेता पी चिंदबरम ने कहा कि मोदि सरकार के आठ साल में 2014 के बाद से भारत का स्कोर खराब हुआ है। चिंदबरम ने अक ट्वीट में कहा, हिंदुत्व , हिंदी थोपना और नफरत फैलाना भीख की दवा नहीं है। इसके अलावा कार्ति चिंदबरम ने एक ट्वीट में कहा, हिंदुत्व, हिंदी थोेपना और नफरत फैलाना भूख की दवा नहीं है। इसके अलावा कार्ति ने ट्वीट किया, भाजपा सरकार इन आंकड़ों को खारिज कर देगी और स्टडी करने वाले संगठन पर छापा मारेगी।

इन आंकड़ो के सामने आने के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा भाजपा भारत को पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने के बारे में भाषण देती है, लेकिन 106 देश दिन में दो समय का भोजन। उपलब्ध कराने में हमसे बेहतर हैं। उन्होंने आगे कहा, भारत के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा दिए बिना नंबर-1 नहीं बन सकता।

Tags: Global Hunger Indexglobal hunger index 2022 india rankhunger indexhunger index 2022
Share197Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

No Content Available
Next Post

Shilpa Shetty Diet Plan: दो बच्चों की माँ होने के बावजूद इतनी फिट, जाने Fitness का राज

Salman Khan: "भाईजान" की फिल्म Tiger 3 के बाद फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की बदली डेट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version