Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

यूपी में बकरी पालने वालों की चांदी! सरकार देगी 50 लाख, जानें कैसे उठाएं इस योजना का लाभ

UP New Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए बकरी पालन योजना शुरू की है। राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत, 10 से 50 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। जानें, कैसे उठाएं इस योजना का लाभ।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
December 31, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Goat rearing
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP New Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने और किसानों की आय में सुधार के उद्देश्य से एक नई योजना शुरू की है। राष्ट्रीय पशुधन मिशन (एनएलएम) के तहत, बकरी पालन को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार 10 लाख से 50 लाख रुपये तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है। यह योजना किसानों को कम लागत और जल्दी मुनाफा देने वाले इस व्यवसाय में निवेश के लिए प्रेरित करेगी।

योजना के तहत किसानों को न्यूनतम 100 और अधिकतम 500 बकरियों की यूनिट स्थापित करनी होगी। इसके लिए 50% या अधिकतम 10 लाख रुपये की सब्सिडी उपलब्ध है। सरकार की यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में सहायक साबित हो सकती है।

RELATED POSTS

No Content Available

कैसे मिलेगा योजना का लाभ?

योजना के तहत लाभ पाने के लिए किसान सरकार की कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। इसके लिए न्यूनतम 100 और अधिकतम 500 बकरियों की यूनिट लगानी होगी। 100 बकरियों की यूनिट की लागत 20 लाख रुपये होती है, जिसमें 50% सब्सिडी का प्रावधान है। हर 100 बकरियों पर 5 बीजू बकरियां रखना अनिवार्य है।

सरकार देगी प्रशिक्षण 

राज्य सरकार किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए वर्कशॉप और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इनसे किसानों को बकरी पालन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी मिलेगी। हालांकि बकरी पालन लाभकारी है, लेकिन बीमारियां, चारे की कमी और बाजार तक पहुंच जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। इसके समाधान के लिए सरकार वैक्सीनेशन, चारा उत्पादन योजनाओं और कोऑपरेटिव सोसायटियों की स्थापना पर जोर दे रही है।

बकरी पालन के फायदे

  • कम निवेश: व्यवसाय शुरू करने के लिए अधिक पूंजी की जरूरत नहीं।
  • जल्दी मुनाफा: बकरियां तेजी से प्रजनन करती हैं, जिससे जल्दी आय प्राप्त होती है।
  • कम जगह: छोटे खेतों या बागों में भी इसे आसानी से किया जा सकता है।
  • बहुउद्देशीय उपयोग: दूध, मांस और ऊन के लिए बकरियों का उपयोग होता है।
  • सरल देखभाल: अन्य पालतू जानवरों की तुलना में देखभाल आसान है।
यहां पढ़ें: UP teachers transfer: बेसिक स्कूलों के टीचरों के ट्रांसफर के लिए शुरू हुए आवेदन , मगर ये काम करना जरुरी
Tags: Goat rearing
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
Ashish Patel

प्रमोशन घोटाले पर बोले मंत्री आशीष पटेल, कहा- CM योगी चाहें तो CBI जांच करवा सकते हैं

Hussainganj

Hussainganj dispute: हुसैनगंज में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के नीचे शिव मंदिर का दावा, LDA की जांच शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version