Gold Price Update : बीते कुछ दिनों में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था और यह ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन अब लगातार दूसरे दिन इसमें गिरावट दर्ज की गई है।
क्या हैं आज सोने-चांदी के दाम
सोने और चांदी की कीमतों में हालिया उतार-चढ़ाव के बीच, आज 24 कैरेट सोना ₹1,14,800 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,05,300 प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है, जबकि चांदी की कीमत ₹1,43,000 प्रति किलो दर्ज की गई है। हालांकि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर हल्की तेजी देखने को मिली है, जहां सोना 0.06% की बढ़त के साथ ₹1,13,943 प्रति 10 ग्राम और चांदी 0.08% की तेजी के साथ ₹1,36,950 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार, करेंसी रेट और निवेशकों की धारणा जैसे कारकों से प्रभावित है।
आपके शहर में सोने के ताज़ा भाव
देश के प्रमुख शहरों में आज के सोने के दाम कुछ इस प्रकार हैं:
शहर | 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) |
दिल्ली | ₹1,15,030 | ₹1,05,450 |
मुंबई | ₹1,14,800 | ₹1,05,300 |
हैदराबाद | ₹1,14,800 | ₹1,05,300 |
चेन्नई | ₹1,14,800 | ₹1,05,300 |
कोलकाता | ₹1,14,800 | ₹1,05,300 |
अहमदाबाद | ₹1,14,430 | ₹1,05,350 |
पुणे | ₹1,14,430 | ₹1,05,350 |
यह भी पढ़ें : 9 लाख का जनरेटर, 3.5 लाख का झांसा…
क्यों बढ़ती है सोने-चांदी की कीमत?
- अंतरराष्ट्रीय भाव: सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में अमेरिकी डॉलर में तय होती हैं। डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी सीधा असर डालती है भारत में कीमतों पर।
- आयात और टैक्स: भारत में सोने का अधिकतर हिस्सा आयात किया जाता है। ऐसे में इम्पोर्ट ड्यूटी, GST, और अन्य स्थानीय टैक्स कीमत को प्रभावित करते हैं।
- वैश्विक अनिश्चितता: युद्ध, आर्थिक संकट, मंदी या ब्याज दरों में बदलाव जैसे कारकों से बाज़ार में घबराहट फैलती है, और निवेशक सोना-चांदी जैसे सुरक्षित विकल्प चुनते हैं।
- त्योहारी मांग और सांस्कृतिक कारक: भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि संस्कारों और परंपराओं से जुड़ा होता है। दिवाली, धनतेरस, शादियों के मौसम में मांग तेजी से बढ़ जाती है।