Gold Price Today : दशहरे से पहले सोने ने दिया झटका, 1.18 लाख के पार पहुंचे रेट

आज एक बार फिर सोना महंगा हो गया है और इसकी कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज 10 ग्राम सोने की कीमत में 1500 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही सोने का भाव अब 1 लाख 18 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।

Gold Price Today

Gold Price Today : महाअष्टमी के शुभ अवसर पर आज सोने की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल देखने को मिला है। बाजार में आज सोने की दरें 1500 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक बढ़ गई हैं। इस तेजी के बाद 10 ग्राम सोने की कीमत अब 1,18,000 रुपये तक पहुंच गई है।

जैसे-जैसे अगला महीना नजदीक आ रहा है और त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है — खासकर धनतेरस — अगर सोने के दामों में इसी तरह तेजी बनी रही, तो आम लोगों के लिए त्योहार पर सोना खरीदना महंगा सौदा बन सकता है। आइए जानते हैं आज देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के ताज़ा रेट क्या हैं।

क्या है 18, 22 और 24 कैरेट सोने का रेट

आज सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, खासकर 24 कैरेट गोल्ड में रिकॉर्ड स्तर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत में 1420 रुपये की बढ़त के साथ इसका भाव अब ₹1,18,310 हो गया है, जबकि बीते दिन यह ₹1,16,890 था। इसी प्रकार, 100 ग्राम सोना ₹14,200 महंगा होकर ₹11,83,100 पर पहुंच गया है। 8 ग्राम सोने की कीमत में भी 1136 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसका भाव ₹94,648 हो गया है, जो कल ₹93,512 था।

वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी तेज़ी देखी गई है। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की दर आज ₹1,08,450 हो गई है, जो कल ₹1,07,150 थी, यानी इसमें 1300 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 100 ग्राम सोना ₹13,000 महंगा होकर ₹10,84,500 हो गया है। 8 ग्राम सोने का रेट 1040 रुपये चढ़कर आज ₹86,760 पहुंच गया है, जो कल ₹85,720 था।

यह भी पढ़ें : भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार…

इसके साथ ही 18 कैरेट सोने के दामों में भी इज़ाफा हुआ है। 10 ग्राम की कीमत आज 1060 रुपये बढ़कर ₹88,730 हो गई है, जो कल ₹87,670 थी। 100 ग्राम सोना अब ₹8,87,300 का हो गया है, यानी इसमें ₹10,600 की बढ़त हुई है। 8 ग्राम सोने की कीमत 848 रुपये बढ़कर ₹70,984 हो गई है, जो पहले ₹70,136 थी। इस तेजी के चलते त्योहारों से पहले सोना खरीदना आम लोगों के लिए और भी महंगा होता जा रहा है।

देशभर के प्रमुख शहरों में सोने के रेट 

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़ ₹11,846 ₹10,860 ₹8,883
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, नागपुर, केरल, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर ₹11,831 ₹10,845 ₹8,873

 

Exit mobile version