Gold price update 2024: सोने की चमक हुई फीकी,जानिए अपने शहर का भाव

8 नवंबर को सोने की क़ीमत में बड़ी गिरावट आई है। आज यानी शुक्रवार को सोने की कीमत में कल के मुकाबले 2,000 रुपये की गिरावट आई है। देश में 24 कैरेट सोने का रेट 78,500 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 72,000 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

Gold price update 2024

Gold Rate update price: 8 नवंबर को सोने की क़ीमत में बड़ी गिरावट आई है। आज यानी शुक्रवार को सोने की कीमत में कल के मुकाबले 2,000 रुपये की गिरावट आई है। देश में 24 कैरेट सोने का रेट 78,500 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 72,000 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

ट्रंप की जीत और मांग में कमी के चलते सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। वहीं, चांदी 92,900 रुपये पर है। चांदी के रेट में कल के मुकाबले 3,000 रुपये की गिरावट आई है।

क़ीमतों में कमी की वजह

सूत्रों की माने तो ये बताया जा रहा है कि कमजोर वैश्विक रुख के चलते कारोबार डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद, बिटकॉइन और शेयर बाज़ार में लोगों ने पैसे इन्वेस्ट कर दिये हैं जिस ने सोने की मांग को कम कर दिया है। इससे सोने के दाम गिरावट आई है।

किस शहर में क्या है दाम

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर में सोने का भाव
24 कैरेट: ₹ 78,700 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹ 72,140 प्रति 10 ग्राम

पटना और अहमदाबाद में सोने का भाव
24 कैरेट: ₹ 78,600 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹ 72,040 प्रति 10 ग्राम

भुवनेश्वर, मुंबई, कोलकाता में सोने का भाव
24 कैरेट: ₹ 78,550 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹ 71,990 प्रति 10 ग्राम

यह भी पढ़े: शादी के शुरुआती दिनों में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, रिश्ते में आ सकती है दरार

कैसे होते हैं क़ीमतों में फेर बदल

देश भर में सोने की कीमतें (Gold price update 2024) कई कारणों पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और मुद्रा विनिमय दरें शामिल हैं। जब विश्व में सोने की कीमतें बढ़ती हैं, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने से भी सोने की कीमत में तेजी आती है।

Exit mobile version