Gold Rate Today : आज सुबह 24K से 14K तक के ताज़ा सोने के दाम, देखें 1 नवंबर 2025 को किस भाव पर मिल रहा है सोना!

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी इनकी दरें बढ़ जाती हैं तो कभी गिरावट दर्ज होती है। इन दामों पर देश-विदेश की आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों का सीधा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं आज दिल्ली, मुंबई सहित देश के अन्य प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताज़ा रेट क्या हैं, साथ ही चांदी का मौजूदा भाव भी जानें।

Gold Rate Today

Gold Rate Today : सोना और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कभी कीमतों में तेजी देखने को मिलती है तो कभी इनमें गिरावट दर्ज की जाती है। इन बहुमूल्य धातुओं की दरें घरेलू के साथ-साथ वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों से भी प्रभावित होती हैं।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोना बढ़कर ₹1,20,770 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत भी उछलकर ₹1,49,125 प्रति किलोग्राम हो गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहते हैं, इसलिए इन दोनों दिनों के लिए शुक्रवार का बंद भाव ही मान्य रहेगा।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ (AIBJA) के मुताबिक, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना तेजी के साथ ₹1,25,600 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत घटकर ₹1,53,000 प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा कारोबार में भी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। दिसंबर डिलीवरी वाला सोना ₹1,21,290 प्रति 10 ग्राम तक फिसल गया, जबकि चांदी का वायदा भाव घटकर ₹1,48,430 प्रति किलोग्राम रहा। वैश्विक बाजार की बात करें तो कॉमेक्स पर सोने का वायदा मामूली बढ़त के साथ $4,020.67 प्रति औंस, जबकि चांदी का वायदा $48.43 प्रति औंस पर दर्ज किया गया।

आज के सोने-चांदी के ताज़ा रेट 

पिछले दिन का रेट

गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को सोने में ₹2,200 की तेज बढ़त देखी गई। 99.9% शुद्धता वाला सोना दिल्ली में ₹1,25,600 प्रति 10 ग्राम, जबकि 99.5% शुद्धता वाला सोना ₹1,25,000 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
चांदी में इसके विपरीत ₹2,000 की गिरावट आई और यह ₹1,55,000 से घटकर ₹1,53,000 प्रति किलोग्राम रह गई।

यह भी पढ़ें : सिद्धार्थनगर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने भेड़ों के झुंड को कुचला…

कैसी है अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति ? 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर सोना 0.52% गिरकर $4,003.49 प्रति औंस, जबकि चांदी हल्की बढ़त के साथ $48.97 प्रति औंस पर रही। वहीं कॉमेक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाले अनुबंधों में सोना मामूली बढ़त और चांदी हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।

Exit mobile version