Gold Rate Today : अमेरिका में जारी सरकारी शटडाउन, फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दरों में कटौती और टैरिफ को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। भले ही यह गिरावट बहुत अधिक न हो, लेकिन आने वाले त्योहारों के मौसम को देखते हुए यह ग्राहकों के लिए निवेश और खरीदारी का एक बेहतरीन मौका हो सकता है।
दामों में आई मामूली गिरावट
शनिवार को 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत में 65 रुपये की कमी दर्ज की गई, जबकि चांदी शुक्रवार को 151 रुपये प्रति ग्राम सस्ती हुई। कुछ ही दिन पहले, 30 सितंबर को सोना 1,175 रुपये की बड़ी छलांग लगाकर 1,17,516 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर की तुलना में रुपये में कमजोरी, अमेरिका में शटडाउन की वजह से उत्पन्न अनिश्चितता और वैश्विक व्यापार में बढ़ते तनाव की वजह से सोने की कीमतें ऊंचाई पर बनी हुई हैं। हालांकि, आने वाले समय में इनमें कुछ नरमी भी देखने को मिल सकती है।
सोना और चांदी कितने के मिल रहे हैं?
- 24 कैरेट सोना: 65 रुपये की गिरावट के साथ अब 11,804 रुपये प्रति ग्राम
- 22 कैरेट सोना: 60 रुपये सस्ता होकर 10,820 रुपये प्रति ग्राम
- 18 कैरेट सोना: 49 रुपये घटकर अब 8,853 रुपये प्रति ग्राम
वहीं, चांदी की कीमत 151 रुपये की गिरावट के साथ अब 1,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। यह गिरावट दशहरे के ठीक बाद शुक्रवार को दर्ज की गई। गौरतलब है कि भारत में कीमतों में आई इस थोड़ी नरमी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की मांग और दामों में तेजी देखी जा रही है। निवेशकों के लिए सोना अब भी एक सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : मुजफ्फरनगर में 1 लाख का इनामिया बदमाश एनकाउंटर में ढेर…
प्रमुख शहरों में आज की दरें
शहर | 22 कैरेट सोना | 24 कैरेट सोना |
---|---|---|
मुंबई | ₹10,945 | ₹11,940 |
कोलकाता | ₹10,945 | ₹11,940 |
हैदराबाद | ₹10,945 | ₹11,940 |
केरल | ₹10,945 | ₹11,940 |
बेंगलुरु | ₹10,945 | ₹11,940 |
पुणे | ₹10,945 | ₹11,940 |
चेन्नई | ₹10,950 | ₹11,946 |
दिल्ली | ₹10,960 | ₹11,955 |