नवरात्रि में क्या है सोना-चांदी का दाम ? जानें 10 बड़े शहरों के ताज़ा गोल्ड रेट

आज गुरुवार, 03 अप्रैल को नवरात्रि का पांचवां दिन है। आज सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

Gold Rate Today

Gold Rate Today : 03 अप्रैल को नवरात्रि का पांचवां दिन है। सोने की कीमतों में आज मामूली गिरावट देखी गई है। इससे पहले भी सोने के दाम में कमी आई थी, हालांकि आज की गिरावट मात्र 20 रुपये की रही। विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है।

फिलहाल देशभर के सभी शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 92 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, गहने खरीदने वालों के लिए 22 कैरेट सोने का भाव 82 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंच चुका है। चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट दर्ज की गई है, और देश में एक किलोग्राम चांदी का भाव 1,04,900 रुपये है। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव।

यह भी पढ़ें : कानपुर में गलत इंजेक्शन से बीजेपी नेत्री की मौत, तड़पती रही मां विरोध करने पर…

विभिन्न शहरों में सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹)
दिल्ली 92,990 82,250
मुंबई 92,840 85,100
कोलकाता 92,840 85,100
चेन्नई 92,990 82,250
अहमदाबाद 92,890 85,150
लखनऊ 92,990 82,250
जयपुर 92,990 82,250
पटना 92,890 85,150
हैदराबाद 92,840 82,100
गुरुग्राम 92,990 82,250
बेंगलुरु 92,890 82,150
नोएडा 92,990 82,250
Exit mobile version