Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Gonda encounter में मारा गया एक लाख का इनामी भुर्रे, 48 मुकदमों की क्राइम हिस्ट्री से दहला चुका था यूपी

गोंडा में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश सोनू पासी उर्फ भुर्रे हत्या, लूट और चोरी जैसे 48 संगीन मामलों में वांटेड था। उसकी मौत को पुलिस ने बड़ी कामयाबी बताया है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
May 20, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Gonda
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Gonda encounter: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सोमवार देर रात एक बड़ी पुलिस कार्रवाई में कुख्यात अपराधी सोनू पासी उर्फ भुर्रे को एनकाउंटर में मार गिराया गया। भुर्रे पर हत्या, लूट, चोरी जैसे संगीन आरोपों के तहत कुल 48 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। गोंडा ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों में भी उस पर कई गंभीर मामले लंबित थे। अप्रैल महीने में चोरी के दौरान हत्या के एक केस में वह वांटेड चल रहा था और पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर लंबे समय से पुलिस टीमें सक्रिय थीं। आखिरकार पुलिस मुठभेड़ में वह मारा गया और पुलिस ने इलाके को एक बड़ी राहत दी।

एनकाउंटर में बरामद हुए हथियार और बाइक

Gonda जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र में सोनौली के पास सोमवार देर रात एसओजी, उमरीबेगमगंज और खोड़ारे थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान सोनू पासी ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। उसकी गोली उमरीबेगमगंज थानाध्यक्ष की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वह बाल-बाल बचे। जवाबी फायरिंग में भुर्रे गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से पुलिस को अवैध पिस्टल, तमंचा और बिना नंबर की बाइक मिली है।

RELATED POSTS

Gonda

चलती गाड़ी से शव गिराया, पुलिस सकते में: गोंडा में दबंगों की पिटाई से युवक की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा

August 5, 2025
Gonda

ब्रेकिंग न्यूज़: Gonda में बड़ा सड़क हादसा – तेज रफ्तार कार नहर में समाई, 11 की दर्दनाक मौत

August 3, 2025

अप्रैल की हत्या का था मास्टरमाइंड

Gonda एसपी विनीत जायसवाल के अनुसार, 24 अप्रैल की रात उमरीबेगमगंज क्षेत्र के गांव डिक्सिर में देवीदीन नामक व्यक्ति के घर लूट के इरादे से बदमाश घुसे थे। जब देवीदीन ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो भुर्रे ने गोली मार दी थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने देवीदीन को मृत घोषित कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही भुर्रे पुलिस की रडार पर था।

साथियों की पहले ही हो चुकी थी गिरफ्तारी

इस हत्याकांड से जुड़े भुर्रे के तीन साथी—आरपी बृजेश उर्फ छोटू पासी, पल्लू पासी और नानमुन्ना लोध—को मई के दूसरे सप्ताह में मुठभेड़ के दौरान Gonda पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन भुर्रे फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी, जो अब एनकाउंटर के जरिए पूरी हुई। पुलिस अधिकारियों ने इस कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि बताया है और कहा है कि इलाके में अब अपराधियों के हौसले पस्त होंगे।

Delhi में गर्मी का कहर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

Tags: Gonda
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Gonda

चलती गाड़ी से शव गिराया, पुलिस सकते में: गोंडा में दबंगों की पिटाई से युवक की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा

by Mayank Yadav
August 5, 2025

Gonda youth beaten: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामूली कहासुनी के...

Gonda

ब्रेकिंग न्यूज़: Gonda में बड़ा सड़क हादसा – तेज रफ्तार कार नहर में समाई, 11 की दर्दनाक मौत

by Mayank Yadav
August 3, 2025

Gonda Road Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया।...

Gonda

Gonda में मगरमच्छ ने मासूम को बनाया निशाना, गांव में दहशत का माहौल

by Mayank Yadav
June 23, 2025

Gonda accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में घाघरा नदी के किनारे एक दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली...

Gonda

Gonda में भाजपा जिला अध्यक्ष का वीडियो वायरल, महिला कार्यकर्ता के साथ व्यवहार पर उठे सवाल

by Mayank Yadav
May 25, 2025

Gonda BJP controversy: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी...

Gonda

Gonda: बंद मकान में पटाखा बनाते समय हुए धमाके में तीन की मौत, कई घायल

by Akhand Pratap Singh
October 8, 2024

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक बंद मकान में पटाखा बनाते समय हुए भीषण विस्फोट में तीन...

Next Post
Marriott International luxury hotel chain details

दुनियाभर में 9,100 से ज़्यादा होटल भारत में भी 150,जानिए दुनिया में सबसे बड़े होटल ग्रुप की शानदार कहानी

DNA

DNA विवाद की गर्मी फिर बढ़ी: ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव को दी ‘थीसिस’ पढ़ने की सलाह, उठाए गंभीर सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version