प्रशासन के अल्टीमेटम के बाद जागी मस्जिद कमेटी, हथौड़े लेकर खुद गिराने लगे अवैध मस्जिद

गोरखपूर के घोष कंपनी चौराहे स्थित मस्जिद अबू हुरैला को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) द्वारा अवैध निर्माण को लेकर 15 दिन पहले ही नोटिस जारी किया गया था।

Gorakhpur Masjid News

Gorakhpur Masjid News: गोरखपूर के घोष कंपनी चौराहे स्थित मस्जिद अबू हुरैला को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) द्वारा अवैध निर्माण को लेकर 15 दिन पहले ही नोटिस जारी किया गया था। शनिवार को मस्जिद कमेटी ने खुद ही निर्माण गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। बता दें कि इस नोटिस की मियाद शुक्रवार को समाप्त हो गई थी।

चार मंजिला अवैध मस्जिद का निर्माण

घोष कंपनी चौराहे के पास नगर निगम की जमीन पर बिना अनुमति के चार मंजिला मस्जिद का निर्माण किया गया था। नगर निगम ने पहले भी अवैध कब्जे को हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी किया था और कुछ महीने पहले बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया था। बावजूद इसके उसी जमीन पर फिर से चार मंजिला मस्जिद खड़ी कर दी गई। बिना मानचित्र पास कराए इस अवैध निर्माण को खड़ा करने पर GDA ने 15 दिन के भीतर खुद हटाने का आदेश दिया था।

मस्जिद कमेटी ने खुद गिराया अवैध निर्माण

मस्जिद के दिवंगत मुतवल्ली के बेटे शुऐब अहमद को 15 फरवरी को नोटिस भेजकर निर्माण हटाने का निर्देश दिया गया था। नोटिस की मियाद पूरी होने से पहले ही शनिवार को मस्जिद कमेटी (Gorakhpur Masjid News) के लोग हथौड़े और औजार लेकर निर्माण गिराने लगे। प्रशासन का कहना है कि इस जमीन पर अब मल्टीलेवल कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा।

यह भी पढ़े: संभल मस्जिद की रंगाई-पुताई पर गरमाई सियासत, ASI की रिपोर्ट पर भड़के सपा सांसद बर्क

अवैध निर्माणों पर लगातार कार्रवाई

गोरखपुर में मस्जिद अबू हुरैला का मामला ऐसे समय में सामने आया है जब हाल ही में कुशीनगर जिले में मदनी मस्जिद पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया था। इसके अलावा मेरठ में 85 साल पुरानी जहांगीर खां मस्जिद को भी गिरा दिया गया था। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अवैध निर्माण चाहे किसी भी धर्म से जुड़ा हो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

GDA और नगर निगम का कहना है कि यदि किसी भी धार्मिक स्थल या अन्य निर्माण को बिना अनुमति के खड़ा किया जाता है तो उसे हटाना ही होगा। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब अन्य अवैध निर्माणों पर भी नजर रखी जा रही है।

Exit mobile version