Site icon News1India

Gorakhpur News : बुआ की लड़की से हुआ प्यार, प्रेग्नेंट हुई तो लड़के ने शादी से किया साफ इनकार

Gorakhpur News

Gorakhpur News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में एक लड़की अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान उसके चचेरे भाई ने उससे प्यार का नाटक किया। लड़की का आरोप है कि लड़के ने उससे शादी का वादा किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की गर्भवती हो गई तो लड़के ने शादी से इनकार कर दिया। ऐसे में लड़की ने थाने में मामला दर्ज कराया है।

लड़की ने पुलिस को बताया कि वह गोरखपुर के गुलरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसे पढ़ाई के लिए शहर आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में वह पढ़ाई करने के लिए अपनी मौसी के घर रहती थी। लड़की ने बताया, “मौसी का घर कैंट थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज इलाके में है। मैंने वहां करीब आठ साल तक पढ़ाई की। इस दौरान मेरा चचेरा भाई मुझसे नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करने लगा।

यह भी पढ़ें : सलमान खान ने इजाद की सिर पर बाल उगाने वाली ‘मेडिसिन’, 20 रुपये की शीशी पाने के

लड़के ने घर से भगाने का बनाया था प्लान

मैंने उसे समझाया कि ये सब ठीक नहीं है। लेकिन वो नहीं माना। वो मेरे नजदीक आता रहा और शादी का वादा करता रहा। एक दिन घर के सभी लोग किसी रिश्तेदार के घर गए थे लेकिन वो बहाना बनाकर नहीं गया। मुझे घर में अकेला पाकर उसने मेरे साथ जबरदस्ती की और मेरे साथ दुष्कर्म किया। फिर मैं पढ़ाई पूरी करके घर आ गई।”

फोन पर किया शादी से इनकार

इसके बाद दोनों घर से भाग गए। जब लड़की गर्भवती हो गई, तो दोनों परिवारों ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया और दोनों को वापस बुलाकर शादी कराने का फैसला किया। लड़की के अनुसार, दोनों की शादी 7 दिसंबर को कोर्ट में तय थी। लड़की कोर्ट में निर्धारित समय और तारीख पर पहुंची, लेकिन लड़का वहां नहीं आया। जब लड़की ने उसे फोन किया, तो उसने फोन उठाकर शादी से इनकार कर दिया।

लड़की ने इस पर कहा, “अब मैं कहीं की नहीं रह गई हूं।” इस मामले में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसे कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हम आगे की कार्रवाई सबूतों और तथ्यों के आधार पर करेंगे।

Exit mobile version