Monday, March 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home गोरखपुर

Gorakhpur Accident: तेज रफ्तार कार का कहर, ओवरब्रिज पर भीषण हादसा, MBBS छात्र की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप

गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में MBBS छात्र आकाश पांडेय की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 5, 2026
in गोरखपुर
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Gorakhpur Overbridge Accident: गोरखपुर में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी से जा रहे एक एमबीबीएस छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।

स्कूटी सवार छात्र की मौत

हादसे में जान गंवाने वाले छात्र की पहचान 22 वर्षीय आकाश पांडेय के रूप में हुई है। वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तीसरे वर्ष के छात्र थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र उछलकर ओवरब्रिज की रेलिंग पर जा फंसे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब आधे घंटे तक उनका शव रेलिंग पर उल्टी अवस्था में लटका रहा। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए।

RELATED NEWS

No Content Available

कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

हादसे की सूचना मिलते ही शाहपुर और कैंट थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद आकाश पांडेय को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

चालक हिरासत में, केस दर्ज

पुलिस ने हादसे के लिए जिम्मेदार फॉर्च्यूनर कार को कब्जे में ले लिया है। साथ ही कार चालक गोल्डेन साहनी को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गलत दिशा से आ रही थी कार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फॉर्च्यूनर कार काफी तेज गति से गलत दिशा में ओवरब्रिज पर चढ़ गई थी। इसी दौरान सामने से आ रही गाड़ियों को टक्कर मारती चली गई। बताया जा रहा है कि कार ने पीछे से स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।

डॉक्टरों ने किया हंगामा

जब मेडिकल कॉलेज के छात्र की मौत की खबर फैली तो जिला अस्पताल की मोर्चरी में डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों की भीड़ लग गई। कई डॉक्टरों ने घटना को लेकर नाराजगी जताई और हंगामा भी किया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

संतकबीरनगर का रहने वाला था छात्र

मृतक छात्र आकाश पांडेय मूल रूप से संतकबीरनगर जिले के रहने वाले थे। उनकी अचानक हुई मौत से मेडिकल कॉलेज परिसर में गहरा दुख और शोक का माहौल है। वहीं उनके गृह जनपद संतकबीरनगर में भी इस खबर के बाद शोक की लहर फैल गई है। परिवार और परिचितों के लिए यह खबर किसी बड़े सदमे से कम नहीं है।

Tags: Gorakhpur accidentMBBS student death
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Lucknow Murder Case:मामूली झगड़े ने लिया खौफनाक रूप, पिता को बचाने आया बेटा बना निशाना, युवक की चाकू मारकर हत्या

Lucknow Murder Case:मामूली झगड़े ने लिया खौफनाक रूप, पिता को बचाने आया बेटा बना निशाना, युवक की चाकू मारकर हत्या

Historic Century: किसने 33 गेंदों में शतक लगाकर रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को दिलाया टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का टिकट

Historic Century: किसने 33 गेंदों में शतक लगाकर रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को दिलाया टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का टिकट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist