Site icon News1India

सावन खत्म, मछली को लेकर मचा बवाल: Gorakhpur हाईवे पर WWE स्टाइल कपड़ाफाड़ मारपीट का Video वायरल

Gorakhpur

Gorakhpur Viral: गोरखपुर के पीपीगंज में सावन खत्म होते ही मछली की दुकान पर ऐसा बवाल मचा कि नेशनल हाइवे जाम हो गया। शनिवार शाम मछली खरीदने पहुंचे दो युवकों में पहले 5-5 किलो मछली लेने को लेकर विवाद हुआ, जो धीरे-धीरे WWE स्टाइल कपड़ाफाड़ मारपीट में बदल गया। आधे घंटे तक दोनों पक्ष एक-दूसरे को सड़क पर गिरा-गिराकर लात-घूंसे मारते रहे। इस दौरान कई के कपड़े फट गए और लोग तमाशबीन बनकर वीडियो बनाते रहे। हाईवे पर लगे जाम और हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों पक्षों को काबू कर थाने ले आई और शांति भंग में चालान कर दिया। मुख्य आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Gorakhpur  के पीपीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार शाम का नजारा किसी फिल्मी एक्शन सीन से कम नहीं था। सावन समाप्त होते ही मांस-मछली की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान 33 वर्षीय कोल्हुई निवासी मुकेश कुमार चौहान और 23 वर्षीय भगवानपुर निवासी रितिक चौहान एक ही दुकान पर पहुंचे। दोनों ने 5-5 किलो मछली मांगी, लेकिन दुकानदार के पास सिर्फ 4 किलो मछली थी। पहले आए युवक ने दावा किया कि मछली उसी को दी जाए, जबकि दूसरा युवक भी पीछे हटने को तैयार नहीं था।

UP Vidha Sabha Session Live: मॉनसून सत्र आज से, छह अहम अध्‍यादेशों और विजन डॉक्यूमेंट पर होगी ऐतिहासिक चर्चा

दुकानदार ने दोनों को 2-2 किलो मछली लेने का सुझाव दिया, परंतु बहस बढ़ती चली गई। जल्द ही मामला हाथापाई में बदल गया और दोनों पक्ष गुत्थमगुत्था हो गए। सड़क पर एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर लात-घूंसे मारने लगे। इस बीच उनके साथियों ने भी मोर्चा संभाल लिया। मारपीट के दौरान कई के कपड़े फट गए, पर किसी ने बीच-बचाव नहीं किया।

आधे घंटे तक Gorakhpur हाईवे पर जाम लगा रहा और लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। स्थिति की गंभीरता देखते हुए स्थानीय पुलिस चौकी से फोर्स बुलाई गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। थाना प्रभारी प्रभु दयाल सिंह के अनुसार, मुख्य आरोपियों का शांति भंग में चालान कर कोर्ट में पेश किया जाएगा और घटना में शामिल अन्य युवकों की तलाश जारी है।

Exit mobile version