Site icon News1India

गोरखपुर के तमंचाबाज को पुलिस ने बना दिया लंगड़ा, भौकाल में की थी फायरिंग, बाकी साथियों की तलाश

Gorakhpur

Gorakhpur। शहर के थाना गोरखनाथ थाना क्षेत्र में एसओजी टीम और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में जवाब कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये बदमाश सरफराज उन तीन बदमाशों में से एक है जो रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र में हुई पेट्रोल पंप पर फायरिंग की घटना में शामिल थे। एसओजी टीम को बदमाशों के गोरखनाथ क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम ने घेराबंदी की, जिसके बाद बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें सरफराज के पैर में गोली लगी।

6 दिसम्बर को पेट्रोल पंप पर हुई थी फायरिंग

शहर के पैडलेगंज से नौसढ़ मार्ग पर स्थित HP पेट्रोल पंप पर 6 दिसंबर को बदमाशों ने गोली चला दी थी। वे शाम को पेट्रोल भराने पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद एक बाइक सवार की गाड़ी के आगे उन्होंने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। पेट्रोल भरवाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इस दौरान बदमाश पहले गाली देने लगे, फिर पेट्रोल पंप के निकास द्वार पर पहुंचे। बाइक पर तीन लड़के सवार थे। बीच में बैठे लड़के ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी।

इस हमले में बाल बाल बचे थे दूसरे पक्ष के युवक

इस हमले में दूसरे पक्ष से युवक बाल-बाल बचा था। इस युवक ने उन्हें दौड़ाने की कोशिश की थी तो उन्होंने ही वापस दौड़ा लिया, जिससे बचकर जान बचाई। थोड़ी दूर जाने के बाद हमलावर वापस आ गए थे। उन्होंने फिर युवक को दौड़ाया। इस मामले में युवक की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें : आप ने जारी की 38 कैंडिडेट्स की फाइनल लिस्ट, अरविंद केजरीवाल और CM आतिशी की सीट तय

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना पाकर पहुंची रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया। वहां पंप के कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई। फुटेज के आधार पर बाइक सवार युवकों की तलाश शुरू हो गई। उनके चेहरे से मिलते-जुलते कई लोगों को बुलाकर पूछताछ भी की गई लेकिन उनमें से कोई उस घटना में शामिल नहीं था।

बाकी दो आरोपी अभी भी फरार, तलाश जारी

पेट्रोल पंप पर फायरिंग के मामले में पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। कई लोगों से पूछताछ की गई है और उनकी गाड़ी की डिटेल भी निकलवायी जा रही है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही बाकी आरोपी भी गिरफ्त में होंगे।

Exit mobile version