News1India

एनकाउंटर में घायल मंगलसूत्र लुटेरे की रिपोर्ट से मचा भूचाल, पुलिस भी रह गई सन्न

Gorakhpur

Gorakhpur encounter: गोरखपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए एक कुख्यात मंगलसूत्र लुटेरे की मेडिकल रिपोर्ट ने पुलिस और इलाके में हड़कंप मचा दिया है। आरोपी के HIV पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक, वह छह महीने से इस बीमारी से पीड़ित था, लेकिन उसने किसी को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। पुलिस को भी उसने गिरफ्तारी के वक्त अपनी बीमारी की जानकारी नहीं दी थी। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद Gorakhpur पुलिस और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी का संपर्क सात से अधिक महिलाओं से था, जिनके साथ उसने यौन शोषण और ठगी की वारदातों को अंजाम दिया।

गोरखपुर में हड़कंप, HIV पॉजिटिव निकला मंगलसूत्र लुटेरा

गगहा थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुए मंगलसूत्र लुटेरे के HIV पॉजिटिव होने की खबर सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। आरोपी की मेडिकल रिपोर्ट देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि आरोपी छह महीने से इस बीमारी से पीड़ित था। बीमारी की जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। आरोपी का कई महिलाओं से संपर्क था, जिनमें से कई के साथ उसने शारीरिक संबंध भी बनाए थे। फिलहाल Gorakhpur पुलिस ने आरोपी को जेल में अन्य कैदियों से अलग रखा है।

व्यापारी बन करता था धोखाधड़ी

आरोप है कि यह लुटेरा खुद को व्यापारी बताकर शादीशुदा महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। वह अधिकतर उन महिलाओं को टारगेट करता था जिनके पति बाहर रहकर काम करते हैं। कुछ पैसों और महंगे तोहफों के लालच में वह महिलाओं का भरोसा जीत लेता था। फिर गहनों को हल्का बताकर उन्हें बदलवाने का झांसा देता और उनके गहने हड़प लेता। साथ ही, वह कई महिलाओं का यौन शोषण भी करता था। जब वह मोबाइल बंद कर फरार हो जाता, तब महिलाओं को उसके धोखे का एहसास होता था।

पुलिस कर रही है पीड़ित महिलाओं की तलाश

Gorakhpur पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ कई थानों में केस दर्ज हैं। पुलिस अब उन सभी महिलाओं की तलाश कर रही है, जो कभी आरोपी के संपर्क में रही हैं, ताकि उनकी समय रहते मेडिकल जांच कराई जा सके। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस भी पूरी सतर्कता बरत रही है।

बात करते-करते मोबाइल हैक, खाते से दो लाख रुपये गायब: गाजियाबाद में हैरान करने वाला साइबर फ्रॉड

Exit mobile version