Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

रक्षाबंधन से पहले मिलेगा सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में मिली बढ़ोतरी की उम्मीद

जुलाई से दिसंबर 2025 की अवधि के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना है। ऐसे में यह वर्तमान में मिलने वाले 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो सकता है।

Gulshan by Gulshan
August 5, 2025
in TOP NEWS
DA Hike News
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

DA Hike News : सरकार रक्षाबंधन से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी ला सकती है। जानकारी के मुताबिक, जुलाई से दिसंबर 2025 की अवधि के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 3 प्रतिशत की संभावित बढ़ोतरी हो सकती है। यदि ऐसा होता है, तो वर्तमान में मिल रहा 55 प्रतिशत DA बढ़कर 58 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

सरकार आमतौर पर साल में दो बार – जनवरी और जुलाई में – महंगाई भत्ते की समीक्षा करती है और उसके बाद आधिकारिक घोषणा की जाती है। DA सरकारी कर्मचारियों के लिए होता है, जबकि पेंशनधारकों को इसी के तहत DR (Dearness Relief) दिया जाता है।

RELATED POSTS

No Content Available

किस आधार पर तय होता है DA ?

महंगाई भत्ते की गणना ऑल इंडिया कंज़्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आंकड़ों के आधार पर की जाती है। जून 2025 तक के आंकड़ों को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभावित है। DA फॉर्मूले के अनुसार गणना करने पर यह बढ़ोतरी लगभग 58.18 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। इससे पहले जनवरी 2025 में सरकार ने DA में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जिससे यह 53% से बढ़कर 55% हुआ था। अब फिर से त्योहारों के मौसम से पहले DA में संशोधन की उम्मीद जताई जा रही है।

8वें वेतन आयोग की भी हो रही चर्चा

सरकार हर 10 साल में वेतन ढांचे की समीक्षा के लिए वेतन आयोग का गठन करती है। 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहा है, जो 1 जनवरी 2016 से लागू किया गया था। अब सभी की नजरें 8वें वेतन आयोग पर टिकी हैं, जिसके 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : चलती गाड़ी से शव गिराया, पुलिस सकते में: गोंडा में दबंगों की पिटाई…

महंगाई के बढ़ते असर को कम करने के लिए DA में की जाने वाली यह बढ़ोतरी कर्मचारियों की आय में राहत ला सकती है। परंपरा के अनुसार, सरकार त्योहारों से ठीक पहले DA हाइक का ऐलान करती है। ऐसे में इस बार भी अक्टूबर में दिवाली से पहले इसकी घोषणा होने की प्रबल संभावना है।

Tags: DA Hike News
Share198Tweet124Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
क्या है ‘हिमालयन सुनामी’, जिसने उत्तरकाशी को किया लहूलुहान, पहाड़ी नाले से उतरा और धराली कस्बे को लील गया पानी

क्या है ‘हिमालयन सुनामी’, जिसने उत्तरकाशी को किया लहूलुहान, पहाड़ी नाले से उतरा और धराली कस्बे को लील गया पानी

how to use coconut shell at home

Coconut Shell Uses: छिलका नहीं खजाना है नारियल का बाहरी हिस्सा, इसको फेंकना बंद करें, जानिए इसके अनोखे इस्तेमाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version