रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, नवरात्रि में सफर करने वालों को मिलेगी ‘व्रत थाली’

दशहरा हिंदुओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है और इस साल COVID-19 महामारी के कारण दो साल के पड़ाव के बाद लोग दुर्गा पूजा मना रहे हैं। जो भक्त नवरात्रि के दौरान उपवास पर हैं। उनके लिए आईआरसीटीसी से बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) से यात्रा करने वाले और नवरात्र के व्रत में सफर कर रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। आईआरसीटीसी ने यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए व्रत थाली शुरू की है। नवरात्रि के दौरान व्रत करने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ये सर्विस शुरू की है। यह सुविधा भारत के 400 रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1574895173955637248?s=20&t=dcsawqzUjCo7QTGNmurGkg

यात्रियों को 1323 पर कॉल करना होगा और ऑर्डर देना होगा। नवरात्रि थाली में प्याज या लहसुन नही होगा। थाली की शुरूवाती कीमत 99 रूपये से शुरू होगी।

Exit mobile version