Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Greater Noida वेस्ट में जल्द शुरू होंगी डबल डेकर बसें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही यहां डबल डेकर बसें दौड़ेंगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे ऑटो और निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी और सफर अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 29, 2025
in Latest News, नोएडा
Greater Noida
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Greater Noida Double Decker Bus: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से सार्वजनिक परिवहन सेवा की कमी का सामना कर रहे लोगों के लिए अब डबल डेकर बसें दौड़ने जा रही हैं। नोएडा डिपो को जल्द ही 8 डबल डेकर बसें मिलने वाली हैं, जो बॉटेनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ चौक और परी चौक तक यात्रियों को ले जाएंगी। इन बसों के संचालन से ना केवल यात्रा में सुविधा बढ़ेगी, बल्कि ऑटो और निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या भी काफी हद तक सुलझाई जा सकेगी। बसों का किराया और रूट जल्द तय होने की उम्मीद है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

Greater Noida वेस्ट में रहने वाले लोग लंबे समय से सार्वजनिक परिवहन सेवा की मांग कर रहे थे। यहां मेट्रो सेवा की भी कोई स्पष्ट योजना अब तक सामने नहीं आई है। इस कमी को दूर करने के लिए अब उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने पहल की है। नोएडा डिपो को जुलाई के मध्य तक 8 डबल डेकर बसें मिलने की संभावना है। इन बसों के आ जाने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गौड़ चौक और परी चौक तक यात्रियों की सीधी कनेक्टिविटी बन जाएगी।

RELATED POSTS

Greater Noida

Greater Noida की स्मार्ट टाउनशिप में घर खरीदने का सुनहरा मौका, जल्द आ रही ग्रुप हाउसिंग योजना

November 7, 2025
Greater Noida

Greater Noida: एलिवेटेड रोड से जाम में मिलेगी राहत, यीडा की ग्रुप हाउसिंग योजना पर संशय

October 24, 2025

दो रूटों पर चलेंगी बसें

चार बसें बॉटेनिकल गार्डन से परी चौक तक चलाई जाएंगी, जबकि शेष चार बसें ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए निर्धारित की गई हैं। बसों के रूट को लेकर सर्वे कराया जा रहा है ताकि बसें उन मार्गों से चलाई जा सकें, जहां ऊंचे फुटओवर ब्रिज या अंडरपास नहीं हैं। परिवहन विभाग का प्रयास है कि बसें सर्विस लेन से होकर चलें ताकि मुख्य सड़कों पर जाम से बचा जा सके। जल्द ही बसों का किराया भी तय कर लिया जाएगा।

निजी वाहनों पर कम होगी निर्भरता

Greater Noida वेस्ट के लोग अभी तक सार्वजनिक परिवहन की कमी के कारण निजी वाहनों, ऑटो और प्राइवेट बसों पर निर्भर थे। इससे ना केवल किराया ज्यादा देना पड़ता था बल्कि सड़कों पर जाम की समस्या भी बढ़ती जा रही थी। अब डबल डेकर बस सेवा शुरू होने से लोगों को सस्ती, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। साथ ही यात्रियों को मासिक पास की भी सुविधा मिलेगी, जिससे रोज यात्रा करने वालों को अतिरिक्त राहत मिलेगी।

जनता की मांग के बाद मिली बस सेवा

Greater Noida वेस्ट के लोगों ने कई बार सार्वजनिक परिवहन सेवा शुरू करने की मांग उठाई थी। यहां तक कि लोगों ने प्रदर्शन भी किए ताकि बस सेवा जल्द शुरू हो। लोगों की लगातार उठती मांग और क्षेत्रीय जरूरतों को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने आठ डबल डेकर बसें चलाने का निर्णय लिया है। यह सेवा यहां के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी।

एक दिन में यूपी की आबादी से ज्यादा लगेंगे पौधे, योगी सरकार जुलाई में चलाएगी महाअभियान

Tags: Greater noida
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Greater Noida

Greater Noida की स्मार्ट टाउनशिप में घर खरीदने का सुनहरा मौका, जल्द आ रही ग्रुप हाउसिंग योजना

by Mayank Yadav
November 7, 2025

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल स्मार्ट टाउनशिप (Integrated Industrial Smart Township) में जल्द ही...

Greater Noida

Greater Noida: एलिवेटेड रोड से जाम में मिलेगी राहत, यीडा की ग्रुप हाउसिंग योजना पर संशय

by Mayank Yadav
October 24, 2025

Greater Noida YEIDA group housing: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लगातार बढ़ती आबादी और ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए, इटेड़ा...

Greater Noida

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना LC3 सीमेंट से तैयार होने वाला पहला एयरपोर्ट, जानें क्या है खासियत

by Gulshan
September 26, 2025

Greater Noida : भारत में टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल निर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने एक...

Greater Noida

मर चुकी महिला के अकाउंट में आया खजाना! अरबों-खरबों नहीं, सीधे नाप के बाहर रकम… पूरा गांव हैरान

by Mayank Yadav
August 5, 2025

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया...

Greater Noida

Greater Noida में पानी का संकट: सेक्टर म्यू-2 के 1700 परिवार दो दिन से तरसे बूंद-बूंद को, प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप

by Mayank Yadav
July 11, 2025

Greater Noida news: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर म्यू-2 में रहने वाले करीब 1700 परिवार इन दिनों भीषण जल संकट का...

Next Post
Gold Latest Price

सोने की चमक पड़ी फीकी, एक हफ्ते में ₹3330 सस्ता, जानिए टॉप 10 शहरों के ताज़ा रेट!

CM Mohan Yadav

पेट्रोल में पानी का खेल! MP सरकार सख्त, सभी पंपों की होगी जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version