Green Beans: ग्रीन बीन्स से शरीर को मिलते हैं अनगिनत लाभ

नई दिल्ली: घर के बड़े बुजुर्गों को अक्सर आपने कहते सुना होगा कि बेटा हरी सब्जियां खाया करो, लेकिन टेस्ट और जंक फूड के आगे कई लोग इन सब्जियों को अवॉइड कर देते हैं। हरी सब्जियों का सेवन सेहत के लिए कितना जरुरी है ये आप शायद नहीं जानते होंगे। आज के लेख में हम हरी सब्जियों में शामिल एक महत्वपूर्ण सब्जी के बारे में जानेंगे, जिससे शरीर को कई लाभ मिलते हैं।

हरी सब्जियों में से ग्रीन बीन्स (Green Beans) जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हैं, जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। चलिए बताते हैं आपको इसके फायदों के बारे में।

ग्रीन बीन्स का रेगुलर यूज करने से शरीर का कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) कम होता है। ग्रीन बीन्स में फाइबर पाया जाता है, जो शरीर का कोलेस्ट्रॉल तो कम करता है साथ ही यह शरीर की सूजन और बल्ड प्रेशर जैसी समस्या को भी कम करता है, जिससे हमारा ह्रदय स्वस्थ रहता है। ग्रीन बीन्स में फाइबर प्रचूर मात्रा में पाया जाता है जिससे खाना आसानी से पच जाता है। ये सब्जी फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत है। ये कब्ज जैसी समस्या में भी उत्तम सिद्ध होता है।

ग्रीन बीन्स का सेवन करने से शरीर को सभी पोषक तत्व मिलते हैं। इसे निरंतर खाने से बल्ड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसमें आयरन, विटामिन B6, प्रोटीन, जिंक, विटामिन C और विटामिन A पाया जाता है। ग्रीन बीन्स एनर्जी से भरपूर प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत है।

Exit mobile version