दूल्हा बना ‘योगी’… ‘दहेज’ में मिला बुलडोजर, आखिर फौजी पिता ने दामाद को क्यों दिया अनोखा गिफ्ट

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यह शादी बेहद अनोखी है क्योंकि इस विवाह में दूल्हे योगी को ‘दहेज’ में बुलडोजर दिया गया है। अब इस बुलडोजर का फोटो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह शादी अनोखी इसलिए है क्योंकि में पहले बार उपहार स्वरूप शादी में बुलडोजर देने का मामला सामन आया है। जिसके बाद से लगातार लोग इस बुलडोजर की चर्चा कर रहे हैं।

विदाई के वक्त रह गए सभी हैरान

बता दें कि जिले में सुमेरपुर थाने के देवगांव निवासी स्वामीदीन चक्रवर्ती के बेटे का नाम योगेंद्र ऊर्फ योगी है। वह भारतीय नौसेना में कार्यरत है। पिता ने अपने बेटे योगी की शादी सौखर गांव निवासी परसराम प्रजापति की बेटी नेहा प्रजापति से करवाई है। फिलहाल नेहा सिविल सेवा की तैयारी कर रही हैं।

15 दिसंबर 2022 की रात योगेंद्र उर्फ योगी और नेहा प्रजापति का विवाह सुमेरपुर कस्बे के ‘शिव लॉन गार्डन’ गेस्ट हाउस में हुआ था। लेकिन 16 दिसंबर को जब विदाई हुई तो दुल्हन के पिता परसराम प्रजापति ने दहेज में बुलडोजर दिया। जिस देखकर सभी हैरान रह गए।

फौजी पिता ने बताई ‘दहेज’ में बुलडोजर देने की वजह

जिसके बाद से योगेंद्र योगी और नेहा प्रजापति की ये शादी और बुलडोजर सुर्खियों में है। दुल्हन के पिता फौजी है। उन्होंने अपने दामाद योगी को दहेज में बुलडोजर देकर प्रदेश में अपनी अलग ही पहचान बना ली है। इस बीच लड़की के पिता ने बताया कि बिटिया नेहा को दहेज में ‘कार’ देते तो घर पर खड़ी रहती, लेकिन ‘बुलडोजर काम करेगा और बिटिया को दाम मिलेंगे।’ 

गौरतलब है कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को  ‘बुलडोजर बाबा’ के नाम से भी जाना जाता है। अब योगी उपनाम के योगेंद्र चक्रवर्ती को दहेज में बुलडोजर मिलने के बाद तो एक नई परंपरा की शुरु हो गई। जिसे लोग मुख्यमंत्री योगी के बुलडोजर से जोड़ रहे हैं।

Exit mobile version