Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

गुजरात में बगावत की सज़ा, AAP ने विधायक को किया गया सस्पेंड!

बोटाद विधानसभा सीट से AAP विधायक उमेश मकवाना ने गुरुवार को पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद पार्टी ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया।

by Gulshan
June 26, 2025
in Latest News, गुजरात
Gujarat News

RELATED NEWS

Euthanasia Demand Case: दुकानों पर बार-बार कार्रवाई और पारिवारिक त्रासदी से टूटे दंपति ने कलेक्टर से मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

Euthanasia Demand Case: दुकानों पर बार-बार कार्रवाई और पारिवारिक त्रासदी से टूटे दंपति ने कलेक्टर से मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

June 23, 2026
Funeral Controversy: धार्मिक जटिल सवाल फिर चर्चा में , पारसी महिला, मुस्लिम पति फिर क्यों हिंदू रीति-रिवाजों से हुआ अंतिम संस्कार

Funeral Controversy: धार्मिक जटिल सवाल फिर चर्चा में , पारसी महिला, मुस्लिम पति फिर क्यों हिंदू रीति-रिवाजों से हुआ अंतिम संस्कार

June 7, 2026

Gujarat News : गुजरात के बोटाद से आम आदमी पार्टी के विधायक उमेश मकवाना को पार्टी ने निलंबित कर दिया है। AAP के गुजरात संयोजक ईशुदान गढ़वी ने बयान जारी करते हुए कहा कि मकवाना को पार्टी विरोधी और राज्य विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते पांच साल के लिए पार्टी से सस्पेंड किया गया है।

इससे पहले गुरुवार को उमेश मकवाना ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए AAP के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा, “मैंने करीब दो दशक तक बीजेपी में विभिन्न पदों पर कार्य किया। जब गुजरात में आम आदमी पार्टी का कोई नामोनिशान नहीं था, तब मैंने सत्ताधारी बीजेपी छोड़कर AAP का दामन थामा। लेकिन आज मुझे लगता है कि पार्टी डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों से भटक चुकी है।”

नई पार्टी बनाने की तैयारी?

मकवाना ने आगे कहा, “इसी वजह से मैंने AAP के तमाम पदों से इस्तीफा दिया है, हालांकि मैं एक साधारण कार्यकर्ता के तौर पर काम करता रहूंगा। मैं बोटाद के लोगों से मिलूंगा और कुछ लोगों के साथ मिलकर नई पार्टी बनाने या न बनाने को लेकर विचार-विमर्श करूंगा।”

यह भी पढ़ें : सरकारी अफसर बने रिंकू सिंह, योगी सरकार ने दिया…

इस सवाल पर मकवाना ने स्पष्ट किया, “बीजेपी में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है। मैं पहले भी उसमें था, लेकिन बीजेपी ने कभी हमारे कोली समाज की बात नहीं उठाई। जहां तक कांग्रेस की बात है, वह गुजरात में लगभग खत्म हो चुकी है।”

विसाबदर में AAP की जीत

गौरतलब है कि हाल ही में हुए उपचुनावों में आम आदमी पार्टी ने गुजरात की विसाबदर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है, जबकि कडी सीट पर बीजेपी विजयी रही। इस जीत को लेकर AAP ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में कहा था, “गुजरात की जनता मौजूदा बीजेपी सरकार से परेशान है। कांग्रेस अब कोई विकल्प नहीं रही। जनता अब AAP को एक नई उम्मीद के रूप में देख रही है।”

Tags: Gujarat News

Gulshan

Related Posts

Euthanasia Demand Case: दुकानों पर बार-बार कार्रवाई और पारिवारिक त्रासदी से टूटे दंपति ने कलेक्टर से मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

Euthanasia Demand Case: दुकानों पर बार-बार कार्रवाई और पारिवारिक त्रासदी से टूटे दंपति ने कलेक्टर से मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

by Kirtika Tyagi
June 23, 2026

Euthanasia Demand Case: गुजरात के सूरत से एक बेहद भावुक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले...

Funeral Controversy: धार्मिक जटिल सवाल फिर चर्चा में , पारसी महिला, मुस्लिम पति फिर क्यों हिंदू रीति-रिवाजों से हुआ अंतिम संस्कार

Funeral Controversy: धार्मिक जटिल सवाल फिर चर्चा में , पारसी महिला, मुस्लिम पति फिर क्यों हिंदू रीति-रिवाजों से हुआ अंतिम संस्कार

by Kirtika Tyagi
June 7, 2026

Funeral Raises Questions on Identity: गुजरात के नवसारी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने धर्म, सामाजिक स्वीकार्यता...

Gujarat News

Gujrat News : सोशल मीडिया पर अहमदाबाद का वीडियो वायरल, 3 साल की बच्ची के ऊपर से गुजरी कार, और फिर…

by Gulshan
October 30, 2025

Gujarat News : अहमदाबाद के नोबलनगर क्षेत्र में 29 अक्टूबर को घटित एक भयावह घटना ने पूरे इलाके को दहला...

Gujarat News

Gujarat News : भारतीय कोस्ट गार्ड को क्यों लेनी पड़ी पाकिस्तानी एजेंसी की मदद, जानें कैसे बाल-बाल बची 12 लोगों की जान ?

by Gulshan
December 5, 2024

Gujarat News : भारतीय तटरक्षक बल ने देश के एक व्यापारी जहाज के 12 चालक दल के सदस्यों को बचाया...

Bhupendra Singh Jala

‘जाला’ का मायावी जाल…5 साल में 6000 करोड़ की ठगी, किसान, पुलिस से क्रिकेटर तक सब हुए शिकार

by Gulshan
December 4, 2024

Bhupendra Singh Jala : देश भर में जहां साइबर ठगी और डिजिटल धोखाधड़ी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही...

Next Post
Kanpur teen strangled mother after fight

Kanpur news : फिर रिश्ते हुए शर्मसार क्यों कलयुगी बेटे ने किया मां का कत्ल कानपुर का दिल दहला देने वाला मामला

गडकरी का ऐलान:पेट्रोल-डीजल से नहीं,अब गाड़ियां चलेंगी देशी ईंधन से,क्या फ्यूल क्रांति की हो गई शुरुआत

गडकरी का ऐलान:पेट्रोल-डीजल से नहीं,अब गाड़ियां चलेंगी देशी ईंधन से,क्या फ्यूल क्रांति की हो गई शुरुआत

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India