Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home TOP NEWS

हैमंत सोरेन की 5 साल में उम्र 7 साल कैसे बढ़ी? हलफनामे को लेकर BJP ने उठाया सवाल

झारखंड में विधानसभा चुनाव का माहौल फिलहाल काफी गर्म है। अब सीएम हेमंत सोरेन के बारे में एक नया राजनीतिक विवाद सामने आया है, जिसमें कहा जा रहा है कि उनकी उम्र पिछले 5 वर्षों में 7 साल बढ़ गई है। इस पर बरहेट से सीएम सोरेन के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं बीजेपी के प्रत्याशी गमालियल हेम्ब्रम ने निर्वाची पदाधिकारी से शिकायत की है।

Gulshan by Gulshan
November 1, 2024
in TOP NEWS, विधानसभा चुनाव 2024
Hemant Soren Age
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Hemant Soren Age : ​​आपने निश्चित रूप से दोगुनी और चौगुनी तरक्की की बातें सुनी होंगी, लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि 5 वर्षों में किसी की उम्र 7 साल बढ़ जाए? ऐसा वास्तव में झारखंड में हुआ है। यह कोई साधारण मामला नहीं है, बल्कि यह घटना राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुई है। दरअसल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2019 में विधानसभा चुनाव के दौरान अपने नामांकन पत्र में अपनी उम्र 42 वर्ष बताई थी, लेकिन इस वर्ष नामांकन पत्र में उनकी उम्र 49 वर्ष दर्ज की गई है। इस प्रकार, 5 वर्षों में उनकी उम्र 5 के बजाय 7 वर्ष बढ़ गई है।​​

​​मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन(Hemant Soren Age) बरहेट विधानसभा सीट से लगातार दो बार चुनाव जीतते आ रहे हैं। इस बार उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार के रूप में अपने नामांकन पत्र को दाखिल किया है। मुख्यमंत्री की उम्र के मामले में बरहेट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गमालियल हेम्ब्रम ने निर्वाची पदाधिकारी से शिकायत की है। बीजेपी ने सीएम हेमंत सोरेन के नामांकन पर भी सवाल उठाए हैं और यह प्रश्न किया है कि हेमंत सोरेन की सही उम्र कौन सी है।

RELATED POSTS

No Content Available

सीएम की उम्र पर मचा बवाल

​​सीएम हेमंत सोरेन द्वारा दाखिल किए गए नामांकन पत्र में शपथ पत्र में सही और गलत का सवाल उठ रहा है। यदि 2024 में दाखिल किए गए शपथ पत्र में उनकी उम्र सही है, तो उन्हें यह बताना होगा कि 2019 में उन्होंने जो उम्र बताई थी, वह गलत थी। इस मुद्दे की वजह से झारखंड में एक नया राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली के शहादरा में फायरिंग से दहशत, पहले छुए पैर और फिर मार दी गोली

यदि निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए गए प्रत्याशियों के एफिडेविट को देखें, तो हेमंत सोरेन द्वारा दायर एफिडेविट फॉर्म 26 (भाग -A) में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि हेमंत सोरेन, पिता शिबू सोरन, उम्र 42 वर्ष है और उनका पता हरमू हाउसिंग कॉलोनी, बी-टाइप, थाना अरगोंडा, जिला रांची है। यह एफिडेविट 2 दिसंबर 2019 की तारीख में दर्ज है। वहीं, वर्तमान में 24 अक्टूबर 2024 को अपलोडेड एफिडेविट में हेमंत सोरेन की उम्र 49 वर्ष और पता वही है। बरहेट सीट झारखंड में काफी प्रसिद्ध मानी जाती है और इसे महत्वपूर्ण सीटों में शामिल किया गया है। बीजेपी ने इस सीट से सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ चुनावी मैदान में गमालियल हेम्ब्रम को उतारा है।

Tags: Hemant Soren Age
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
UP Politics

UP Politics: विधानसभा उपचुनावों के बीच सियासी गर्माहट, सपा ने फिर पोस्टर लगाकर दिया नया नारा

UP Air Quality Index

दिवाली के बाद यूपी के इन 10 शहरों में छाया ज़बरदस्त धुंआ, लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version