Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Hardoi: भ्रष्टाचारी SDM को DM ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, खनन पर प्रतिबंध के बाद भी माफियाओं को दी माइनिंग की छूट

Anu Kadyan by Anu Kadyan
November 17, 2022
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हरदोई जिले में अफसरों की मनमानी और भ्रष्टाचार के मामले है कि रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला संडीला से सामने आया है। जहां पर एसडीएम ने सारे नियम और कानून को ताक पर रखकर दो आदेश जारी किए है। जिसमें 10 दिन के लिए खनन माफिया को मिट्टी खनन करने की अनुमति दी गई जिससे लाखों रुपए की लूट की गई। इस बंदरबांट को लेकर जब डीएम को पता लगा तो डीएम ने एसडीएम को नोटिस जारी करते हुए मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है।

प्रतिबंध के बाद किस हक से दिया खनन का आदेश

दरअसल डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने एसडीएम संडीला देवेंद्र पाल सिंह को लिखा है कि 14 मई 2022 को बरजर पेंट इंडिया इंडस्ट्रियल एरिया में 7 हजार घन मीटर मिट्टी खनन का आदेश आपके ने दिया था। जबकि जनपद भर में जिला अधिकारी के आदेश से खनन पर प्रतिबंधित लगाया गया था। इसके बाद भी आपने 10 दिन की अनुमति प्रदान की।

RELATED POSTS

पुलिस लाइन में थानेदार के घर पर घुसी चोरों की टोली, कुछ इस अंदाज में पार कर ले गई 35 लाख का सोना-चांदी

पुलिस लाइन में थानेदार के घर पर घुसी चोरों की टोली, कुछ इस अंदाज में पार कर ले गई 35 लाख का सोना-चांदी

November 12, 2025
Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

September 8, 2025

इसके अलावा जिलाधिकारी ने अपने नोटिस में लिखा कि यूपी शासन भूतत्व एवं खनिकर्म अनुभाग लखनऊ के शासनादेश संख्या 1542/ 86, 2020 के अंतर्गत साधारण मिट्टी को मात्र 100 घन मीटर से अधिक नहीं खोदो जा सकता।

लेकिन इसके बावजूद भी 7 हजार घन मीटर अवैध खनन का आदेश आपने किस अधिकार से कर दिया। इस मामले को लेकर 3 दिन के अंदर कारण अपने हस्ताक्षर के साथ बताओ नोटिस लिखित डीएम के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

गौरतलब है कि शासन के निर्देशों के बावजूद हरदोई में अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। हरदोई में चार्ज संभालते ही जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बकायदा एक चिट्ठी जारी करते हुए तमाम उप जिला अधिकारी को निर्देश दिए थे कि किसी भी सूरत में खनन नहीं होगा।

धरती का सीना चीर कर निकाली मिट्टी

लेकिन इसके बाद भी एसडीएम देवेंद्र सिंह ने खनन के आदेश दिए। वो भी थोड़ा-बहुत नहीं बल्कि 10 दिन तक तकरीबन 7 हजार घन मीटर तक खनन का आदेश दिए गया। जबकि खुदाई लगभग 15 हजार घन मीटर तक की गई। धरती का सीना चीर कर अधिक मिट्टी निकाली गई। खनन में लाखों की लूट की हैं।

इस कारनामे की पोल खुलने के बाद अब अधिकारी बगले झांकते घूम रहे हैं। वही प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो एसडीएम पर जल्द ही बड़ी कार्यवाई शासन द्वारा अमल में लाई जा सकती है।

Tags: DMHardoimafiaminingNews1IndiaSDMshow cause notice
Share196Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

पुलिस लाइन में थानेदार के घर पर घुसी चोरों की टोली, कुछ इस अंदाज में पार कर ले गई 35 लाख का सोना-चांदी

पुलिस लाइन में थानेदार के घर पर घुसी चोरों की टोली, कुछ इस अंदाज में पार कर ले गई 35 लाख का सोना-चांदी

by Vinod
November 12, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के हरदोई में चोरों की टोली ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर तहलका मचा...

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Dhirendra Shastri’s Religious Event Cancelled in Agra: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की धर्मसभा शनिवार को आगरा में होनी...

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को  बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Efforts to connect youth with job's : प्रदेश में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नई योजना...

Hardoi

गोली गर्दन में लगी… लेकिन हिम्मत ऐसी कि रुका नहीं! हरदोई में शानू की बहादुरी का वायरल वीडियो

by Mayank Yadav
July 29, 2025

Hardoi shootout: हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। मल्लावां क्षेत्र...

Hardoi

Hardoi में ‘लेडी डॉन’ का तांडव! रिवॉल्वर तानकर पेट्रोल पंप कर्मचारी को दी जान से मारने की धमकी, वायरल हुआ वीडियो

by Mayank Yadav
June 16, 2025

Hardoi revolver case: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में कानून-व्यवस्था की पोल खोलता एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है,...

Next Post

IPL 2023: ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने जारी की रिटेन और रिलीज किए खिलाड़ियों की लिस्ट, कायरन पोलार्ड, केन विलियमसन, ऐरॉन फिंच और मयंक अग्रवाल जैसे कई खिलाड़ी हुए बाहर

Shraddha Murder Case: श्रद्धा के आरोपी पर भड़के निर्देशक राम गोपाल वर्मा, कही हैरान करने वाली बातें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version