Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Health news : गर्मी में सेहत का साथी है कच्चा आम, जानिए इसके ज़बरदस्त फ़ायदे

गर्मी में कच्चा आम इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने, हड्डियां मजबूत करने और लू से बचाने में मदद करता है। डायबिटीज मरीज भी इसे सीमित मात्रा में खा सकते हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 18, 2025
in Uncategorized
RAW MANGO
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Raw Mango Health Benefits,गर्मी का मौसम आते ही आम की खुशबू और स्वाद का सबको बेसब्री से इंतजार होता है। अप्रैल-मई में जब तक पके आम नहीं आते, तब तक लोग कच्चे आम से ही काम चलाते हैं। चाहे आम का पन्ना हो, चटनी हो या लौंजी, कच्चा आम खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही फायदेमंद भी है। चलिए जानते हैं कच्चा आम खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

इम्यूनिटी को करे मजबूत

आज के समय में शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत यानी इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। कच्चा आम खाने से इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है क्योंकि इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये विटामिन शरीर को संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

RELATED POSTS

Nautapa 2025 health safety and food tips

Nautapa 2025 : इसमें क्या खाएं और किन चीज़ों से करें परहेज़ जानिए सेहत के लिए बरते कौन सी सावधानियाँ

May 25, 2025
Health tips : गर्मी में सेहत का रखिए खास ख़्याल ORS क्यों है ज़रूरी? कैसे बचा सकता है ये आपकी जान

Health tips : गर्मी में सेहत का रखिए खास ख़्याल ORS क्यों है ज़रूरी? कैसे बचा सकता है ये आपकी जान

May 18, 2025

हड्डियों को बनाए ताकतवर

कच्चे आम में कैल्शियम भी पाया जाता है, जो हड्डियों की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। बच्चों और बुज़ुर्गों को कच्चे आम से बनी चीजें जैसे आम पन्ना या चटनी ज़रूर खिलानी चाहिए, ताकि उनकी हड्डियां मज़बूत बनी रहें।

पेट को रखे सही

गर्मियों में पाचन से जुड़ी परेशानियां बढ़ जाती हैं, लेकिन कच्चा आम इस मामले में भी काफी फायदेमंद है। इसमें फाइबर होता है जो कब्ज की समस्या को दूर करता है और पेट साफ रखने में मदद करता है। साथ ही इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो गैस और एसिडिटी से राहत दिलाते हैं।

लू से बचाए

गर्मियों में लू लगना आम बात है, लेकिन अगर आप कच्चे आम से बना पन्ना रोज़ पिएं, तो लू से बच सकते हैं। यह शरीर को ठंडक देता है और डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। यही वजह है कि दादी-नानी इस मौसम में आम का पन्ना ज़रूर पिलाती हैं।

डायबिटीज में भी फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी कच्चा आम अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें नैचुरल शुगर कम होती है और यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। लेकिन सेवन सीमित मात्रा में करें और डॉक्टर की सलाह भी जरूर लें।

Disclaimer यह जानकारी घरेलू उपायों और सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी चीज़ का सेवन शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होगा।

Tags: Raw Mangosummer health
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Nautapa 2025 health safety and food tips

Nautapa 2025 : इसमें क्या खाएं और किन चीज़ों से करें परहेज़ जानिए सेहत के लिए बरते कौन सी सावधानियाँ

by SYED BUSHRA
May 25, 2025

Nautapa Health Safety Tips : हर साल मई के आखिरी दिनों में शुरू होने वाला नौतपा बहुत ही गर्म और...

Health tips : गर्मी में सेहत का रखिए खास ख़्याल ORS क्यों है ज़रूरी? कैसे बचा सकता है ये आपकी जान

Health tips : गर्मी में सेहत का रखिए खास ख़्याल ORS क्यों है ज़रूरी? कैसे बचा सकता है ये आपकी जान

by SYED BUSHRA
May 18, 2025

Take care of your health in summer with hydration and ORS : देशभर में तापमान तेज़ी से बढ़ रहा है...

how to prevent milk from curdling in summer

Kitchen tips :गर्मी में बिना फ्रिज के भी दूध को ख़राब होने से कैसे बचाएं ,जानिए आसान घरेलू नुस्खे

by SYED BUSHRA
April 13, 2025

Summer Milk Care Tips : गर्मियों के मौसम में तापमान बढ़ने के साथ ही दूध को ज्यादा समय तक ताजा...

Keep Body Cool तेज धूप, पसीना और चिपचिपी गर्मी से परेशान जानिए गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के आसान घरेलू उपाय

Keep Body Cool तेज धूप, पसीना और चिपचिपी गर्मी से परेशान जानिए गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के आसान घरेलू उपाय

by Ahmed Naseem
April 7, 2025

Easy Ways to Keep Body Cool in Summer अप्रैल की शुरुआत होते ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर...

sugarcane juice vs coconut water

Health tips:बढ़ती गर्मी में सेहत का कैसे रखें ध्यान,गर्मियों में क्या पिएं गन्ने का रस ,नारियल पानी या….

by SYED BUSHRA
March 13, 2025

sugarcane juice vs coconut water गर्मियों का मौसम आने ही वाला है। जहां कुछ लोग गर्मी से बचने की तैयारी...

Next Post
Harshita Kejriwal

Harshita Kejriwal engagement: पूर्व सीएम की बेटी, IIT ग्रेजुएट और अब बनने जा रही हैं दुल्हन

Kitchen tips : खाने में ज्यादा नमक हो जाए तो बिल्कुल भी न घबराएं, अपनाएं ये आसान उपाय

Kitchen tips : खाने में ज्यादा नमक हो जाए तो बिल्कुल भी न घबराएं, अपनाएं ये आसान उपाय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version