Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Health news : सिर्फ खाना नहीं, किस बर्तन में खा रहे हैं यह भी आपकी सेहत के लिए अहम जानिए कैसे

आयुर्वेद में खाने के बर्तन को भी सेहत से जोड़ा गया है। सोना, चांदी, कांसा और लोहा सभी के अपने फायदे हैं। सही बर्तन चुनकर सेहत को बेहतर बनाये।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 6, 2025
in Uncategorized
Right utensils for eating as per Ayurveda
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Right utensils for health आज के समय में ज्यादातर लोग स्टील या चीनी मिट्टी के बर्तनों में खाना खाते हैं। ये बर्तन मजबूत होते हैं, साफ करना आसान होता है और दिखने में भी अच्छे लगते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस बर्तन में आप खाना खाते हैं, वो आपकी सेहत पर कैसा असर डालता है? आयुर्वेद के अनुसार, सिर्फ खाने का पौष्टिक होना ही काफी नहीं, बल्कि उसे किस बर्तन में परोसा और खाया जा रहा है, ये भी आपकी सेहत को प्रभावित करता है। इसी बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर रोबिन शर्मा ने एक वीडियो के ज़रिए जरूरी जानकारी दी है।

सोने के बर्तनों में खाना 

डॉ. के मुताबिक, योग रत्नाकर नाम के आयुर्वेद ग्रंथ में बताया गया है कि सोने के बर्तनों में खाना खाने से खाने के दोष खत्म हो जाते हैं और शरीर में कोई विषाक्त तत्व (टॉक्सिन्स) नहीं जाता। ये बर्तन आंखों की रोशनी के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। पहले के समय में राजा-महाराजा भी सोने के बर्तनों में खाना खाते थे। ये सिर्फ शाही ठाठ का हिस्सा नहीं था, बल्कि उनके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता था।

RELATED POSTS

No Content Available

चांदी के बर्तन में खाना 

डॉक्टर बताते हैं कि चांदी के बर्तनों में खाना खाने से पित्त दोष शांत होता है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है और मानसिक तनाव भी कम होता है। गर्मियों में या तब जब शरीर में गर्मी ज्यादा महसूस हो, ऐसे समय में चांदी के बर्तन बेहद लाभकारी होते हैं।

बच्चों को कौन से बर्तन में खाना देना चाहिए?

अगर आपका बच्चा पढ़ाई में मन नहीं लगाता, जल्दी थक जाता है या सुस्त रहता है, तो उसके लिए कांसे के बर्तन (Bronze utensils) में खाना देना फायदेमंद रहेगा। कांसे में तांबा और टिन होते हैं, जो दिमाग को तेज करने में मदद करते हैं। साथ ही, कांसे के बर्तन खाने में मौजूद बैक्टीरिया को भी कम करते हैं, जिससे पाचन तंत्र ठीक रहता है और बच्चों की बुद्धि तेज होती है।

महिलाओं के लिए कौन सा बर्तन सही?

आयुर्वेदिक डॉक्टर कहते हैं कि महिलाओं को लोहे के बर्तनों में खाना खाना चाहिए। इसका कारण है कि अधिकतर महिलाओं में खून की कमी यानी आयरन की कमी देखी जाती है। ऐसे में लोहे के बर्तन से बना या परोसा गया खाना शरीर को आयरन प्रदान करता है, जिससे एनीमिया जैसी समस्या में राहत मिल सकती है।

आयुर्वेद के अनुसार, खाना सिर्फ क्या खा रहे हैं, ये ही नहीं, बल्कि किस बर्तन में खा रहे हैं, ये भी अहम होता है। सही बर्तन सेहत को और ज्यादा फायदा पहुंचा सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: Ayurvedic Health TipsRight Utensils
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Mock Drill

'वॉर मॉक ड्रिल' से पहले अलर्ट मोड में देश, गृह मंत्रालय की बड़ी बैठक, सायरन, ब्लैकआउट में होगी सभी की ट्रेनिंग

Why mock drill is important for emergency situations

Pahalgam attack के बाद देशभर में अलर्ट, सायरन बजे तो घबराए नहीं सार्वजनिक जगहों पर होगी मॉक ड्रिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version