Health news: यूरिक एसिड का बढ़ना आजकल एक आम समस्या बन गई है, लेकिन अगर इसे समय पर कंट्रोल न किया जाए तो यह गठिया (Gout), किडनी स्टोन, और जोड़ों में दर्द जैसी तकलीफें दे सकता है। अच्छी बात यह है कि आयुर्वेद में इसके लिए कई आसान और असरदार तरीके बताए गए हैं, जो घर पर ही अपनाए जा सकते हैं।
अजवाइन
कहते है अजवायन में इतने गुण होते है,जो किसी भी भी मर्ज को खत्म कर सकते है।इससे सूजन और दर्द को कम किया जा सकता है। इसके अलावा, यह शरीर से यूरिक एसिड को बाहर निकालने का काम करती है।1 चम्मच अजवाइन को 1 गिलास पानी में उबाल लें। इसे दिन में दो बार पिएं।यह न केवल यूरिक एसिड को कम करेगा, बल्कि पाचन को भी मजबूत बनाएगा।
अश्वगंधा
अश्वगंधा एक जानी-मानी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो सूजन को कम करने और दर्द से राहत दिलाने में काफी फायदेमंद है।1 चम्मच अश्वगंधा पाउडर को गुनगुने दूध या पानी में मिलाएं।इसे रात में सोने से पहले पिएं।इससे जोड़ों का दर्द भी कम होगा और नींद भी अच्छी आएगी।
ये भी पढ़ें:Railway accidents 2024 : भारतीय रेल हादसों की क्या है ख़ास…
नीम
नीम के पत्तों में ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालते हैं और सूजन को कम करते हैं।नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर दर्द वाले हिस्से पर लगाएं।10-15 मिनट बाद धो लें।यह उपाय तुरंत राहत देता है और गाउट जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
सेब का सिरका
सेब का सिरका यूरिक एसिड को घोलकर शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। 1-2 चम्मच सेब का सिरका 1 गिलास गुनगुने पानी में मिलाएं।इसे रोज सुबह खाली पेट पिएं।यह न केवल यूरिक एसिड कम करेगा, बल्कि पाचन को भी दुरुस्त रखेगा।
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह क्या है?
हमारी डाइट में मौजूद प्यूरीन नामक तत्व जब टूटता है, तो शरीर में यूरिक एसिड बनता है। अगर यह समय पर शरीर से बाहर न निकले, तो जोड़ों में जमा होने लगता है और दर्द या सूजन की वजह बनता है।ज़्यादा प्यूरीन लाल मास, बियर, प्रोसेस्ड, और तले भुने खाने में होता है।
यूरिक एसिड कंट्रोल करने के और टिप्स
पानी ज्यादा पिएं यह टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।फलों का सेवन करें चेरी, सेब और नींबू यूरिक एसिड के लिए फायदेमंद हैं।एक्टिव रहें, रोजाना एक्सरसाइज और योग करने से मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है।जंक फूड से बचें तले-भुने और पैकेज्ड फूड से दूरी बनाएं।