• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, August 19, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home हेल्थ

Health news : किस ड्राई फ्रूट को भिगोकर खाने से फ़ायदा मिलेगा चार गुना ज़्यादा ,जानिए किन बीमारियों का है यह चमत्कारी इलाज

भीगी किशमिश खाने से शरीर को आयरन, कैल्शियम और फाइबर मिलता है। यह पाचन को सुधारती है, एनर्जी देती है और स्किन में निखार लाती है। साथ ही यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने, लिवर डिटॉक्स करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करती है।

by SYED BUSHRA
March 8, 2025
in हेल्थ
0
benefits of eating soaked raisins
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Benefits of Eating Soaked Raisins : ड्राई फ्रूट्स में काजू और बादाम के बाद किशमिश सबसे ज्यादा खाई जाती है। अंगूर को सुखाकर बनने वाली किशमिश का इस्तेमाल कई मिठाइयों और पकवानों में किया जाता है। आयुर्वेद में इसे द्राक्षा कहा गया है।

किशमिश अलग-अलग रंगों में मिलती है, जैसे काली, पीली, हरी, सुनहरी और भूरी। इसे सूखी भी खाया जा सकता है, लेकिन जब आप इसे पानी में भिगोकर खाते हैं, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं।

Related posts

Makhana Porridge Recipe: बच्चों और बड़ों के लिए स्वाद, सेहत से भरपूर हेल्दी, हल्का नाश्ता, कैसे करे तैयार

Makhana Porridge Recipe: बच्चों और बड़ों के लिए स्वाद, सेहत से भरपूर हेल्दी, हल्का नाश्ता, कैसे करे तैयार

August 16, 2025
Health news : क्या आप डस्ट एलर्जी से है परेशान आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, खुजली छींक और रैशेज से तुरंत आराम पाएं

Health news : क्या आप डस्ट एलर्जी से है परेशान आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, खुजली छींक और रैशेज से तुरंत आराम पाएं

August 14, 2025

आइए जानते हैं कि भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर को कौन से लाभ मिलते हैं।

किशमिश में पाए जाने वाले पोषक तत्व

किशमिश आयरन का बेहतरीन स्रोत होती है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में मदद करते हैं।

भीगी किशमिश खाने के बड़े फायदे

पाचन तंत्र को करता है मजबूत

अगर आप चाहते हैं कि सुबह पेट पूरी तरह से साफ हो, तो भीगी किशमिश खाना बहुत फायदेमंद होता है। यह कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है।

शरीर को बनाए एनर्जेटिक

अगर आप दिनभर ऊर्जावान रहना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाएं। इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और दिनभर सुस्ती महसूस नहीं होती।

त्वचा में लाता है निखार

भीगी किशमिश त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है। इसका नियमित सेवन करने से स्किन में निखार आता है। यह खून को साफ करने में मदद करती है, जिससे चेहरा चमकदार बनता है।

आयरन की कमी को करता है दूर

अगर आपको खून की कमी यानी एनीमिया की समस्या है, तो किशमिश का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें भरपूर आयरन होता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।

सर्दी-खांसी और इंफेक्शन से बचाव

किशमिश रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है, जिससे सर्दी-खांसी और अन्य संक्रमण से बचाव होता है। यह शरीर की प्राकृतिक सुरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाती है।

ब्लड प्रेशर को संतुलित रखती है

अगर आपको हाई या लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो भीगी किशमिश का सेवन करना फायदेमंद होता है। यह हृदय को स्वस्थ रखने में भी मदद करती है।

शरीर को अंदर से साफ करती है

किशमिश लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद करती है। इसके नियमित सेवन से शरीर से गंदगी बाहर निकलती है और पेट हल्का महसूस होता है।

वजन को रखती है नियंत्रित

अगर आप वजन को बैलेंस रखना चाहते हैं, तो भीगी किशमिश खाना फायदेमंद होगा। यह शरीर में अच्छी ऊर्जा प्रदान करती है, लेकिन वजन बढ़ने नहीं देती।

कैसे करें भीगी हुई किशमिश का सेवन?

रात में 8 से 10 किशमिश को अच्छी तरह धो लें और एक गिलास पानी में डालकर ढक दें।

सुबह उठकर खाली पेट किशमिश वाला पानी पिएं और किशमिश खा लें।

आप चाहें तो इसमें नींबू का रस या शहद भी मिला सकते हैं।

सर्दियों में गुनगुने पानी में भीगी किशमिश का सेवन और भी फायदेमंद होता है।

भीगी किशमिश सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यह पाचन सुधारने, एनर्जी देने, त्वचा निखारने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करती है। अगर आप सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाते हैं, तो इसका असर कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है।news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है।यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: Health Benefitssoaked raisins
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Ancient Temple: भारत का वो अद्भुत हनुमान मंदिर, जिसका नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में है दर्ज,जाइए क्या है ऐसा ख़ास

Next Post

यूपी की इस मस्जिद पर रमजान के महिने में नहीं पढ़ी जा रही नमाज, पाबंदी तोड़ी तो देना होगा 1 करोड़ का जुर्माना

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Next Post
यूपी की इस मस्जिद पर रमजान के महिने में नहीं पढ़ी जा रही नमाज, पाबंदी तोड़ी तो देना होगा 1 करोड़ का जुर्माना

यूपी की इस मस्जिद पर रमजान के महिने में नहीं पढ़ी जा रही नमाज, पाबंदी तोड़ी तो देना होगा 1 करोड़ का जुर्माना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version