Best juice for eyesight improvement आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान के कारण बच्चों से लेकर बड़ों तक की आंखों की रोशनी कमजोर होती जा रही है। एक बार चश्मा लग जाए, तो उसे हटाना मुश्किल हो जाता है। आंखों की रोशनी को सही बनाए रखने के लिए सही खान-पान बहुत जरूरी होता है। अगर आप भी बढ़ते चश्मे के नंबर से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में कुछ हेल्दी जूस शामिल करें। ये जूस न केवल आंखों की रोशनी तेज करेंगे बल्कि जलन, खुजली और पानी आने जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाएंगे।
गाजर का जूस
अगर आप आंखों की रोशनी को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में गाजर का जूस जरूर शामिल करें। गाजर में विटामिन A और बीटा-कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ये पोषक तत्व आंखों की कमजोरी को दूर करते हैं और उन्हें तेज और स्वस्थ बनाते हैं। रोजाना एक गिलास ताजा गाजर का जूस पीने से आपको कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।
आंवला और नींबू का जूस
आंवला और नींबू दोनों में ही विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की कोशिकाओं को रिपेयर करने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है। इस जूस को पीने से रेटिना मजबूत होता है और आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसे बनाने के लिए आंवला का जूस निकालें और उसमें 2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पी लें। इसे सुबह खाली पेट या शाम को पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
पालक का जूस
पालक में विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। अगर आपकी आंखें कमजोर हो रही हैं या चश्मे का नंबर बढ़ रहा है, तो रोजाना एक गिलास पालक का जूस पीना फायदेमंद रहेगा। ये जूस आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें बुजुर्गावस्था में भी दुरुस्त रखने में मदद करता है।
इसके अलावा, आंखों की समस्याओं जैसे जलन, खुजली और पानी आने से भी राहत दिलाते हैं। अच्छी सेहत के लिए सही खान-पान अपनाएं और आंखों को हमेशा स्वस्थ बनाए रखें।