Site icon News1India

Covid-19 Symptoms: अगर आप में भी नज़र आरहे हैं ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज, समय पर पहचान और इलाज है जरूरी

Covid-19 Symptoms: देश के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षणों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। समय पर पहचान और उचित इलाज से संक्रमण की गंभीरता को कम किया जा सकता है।

सूखी खांसी और गले में खराश

कोविड-19 के सामान्य लक्षणों में सूखी खांसी और गले में खराश शामिल हैं। कई लोग इसे मौसम में बदलाव का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यदि यह समस्या लगातार बनी रहे तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

लगातार बुखार रहना

यदि दो से तीन दिनों तक लगातार बुखार बना रहे और दवा लेने के बाद भी आराम न मिले, तो कोविड संक्रमण की जांच कराने की सलाह दी जाती है। तेज या हल्का बुखार दोनों ही संक्रमण का संकेत हो सकते हैं।

सांस लेने में तकलीफ

बिना अधिक शारीरिक गतिविधि के भी सांस फूलना, सीने में जकड़न या सांस लेने में कठिनाई महसूस होना गंभीर लक्षण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेना आवश्यक है।

स्वाद और गंध महसूस न होना

अचानक स्वाद या गंध महसूस न होना भी कोविड-19 का एक प्रमुख लक्षण माना जाता है। यदि ऐसा अचानक हो तो इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

थकान और शरीर में दर्द

लगातार थकान, कमजोरी और मांसपेशियों में दर्द भी कोविड संक्रमण के संकेत हो सकते हैं। यदि ये लक्षण अन्य सामान्य कारणों के बिना दिखाई दें, तो जांच करवाना उचित रहेगा।

कोविड-19 से बचाव के उपाय

विशेषज्ञों के अनुसार संक्रमण से बचने के लिए नियमित रूप से हाथ साफ रखें, भीड़भाड़ वाली जगहों पर जरूरत पड़ने पर मास्क पहनें, खांसी या बुखार होने पर दूसरों से दूरी बनाए रखें, पर्याप्त पानी पिएं, संतुलित आहार लें और लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर से परामर्श करें।

Exit mobile version