Health tips: हाथ को साफ रखना बार बार धोना ये सफाई की निशानी माना जाता है पर क्या कभी सोचा है बार हाथ धोना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है। बार बार हाथ धोना मानसिक विकार (OCD) का कारण भी बन सकता है और स्किन की प्रॉब्लम जैसे जलन, या फटी हुई त्वचा भी हो सकती है। इसके कारण त्वचा की प्राकृतिक नमी खत्म हो सकती है, जिससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है। इस आदत से बचने के लिए स्वच्छता की सही आदतें अपनानी चाहिए।
कब बन जाती है खतरा
जब कोई व्यक्ति दिन में बार-बार, बिना किसी वजह के हाथ धोने लगे, तो यह एक मानसिक विकार का संकेत हो सकता है जिसे ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) कहते हैं। इसके अलावा, अत्यधिक साबुन और पानी का इस्तेमाल हाथों की त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।
हाथ धोने की बढ़ती आदत कैसे पहचाने
बिना गंदगी के भी हाथ धोने की जरूरत महसूस होना। हर काम के बाद बार-बार हाथ धोना। हाथ धोने में ज्यादा समय लगाना।
हाथ धोने के बाद भी संतुष्टि न होना।
ये भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबियत, जुपिटर अस्पताल में किए गए एडमिट
ज्यादा हाथ धोने के कारण
कुछ लोग बीमारियों से बचने के लिए ज़्यादा हाथ धोते हैं। तनाव और चिंता के कारण भी लोग बार-बार हाथ धोते हैं। OCD यह एक मानसिक स्थिति है जिसमें व्यक्ति किसी चीज को लेकर जुनूनी हो जाता है। महामारी या अन्य स्वास्थ्य संकट के दौरान अधिक सतर्कता के कारण भी लोग ज्यादा हाथ धोते हैं।
क्या हो सकते हैं नुकसान?
ज्यादा हाथ धोने से त्वचा सूखी, फटी हुई और लाल हो सकती है।साबुन और सैनिटाइजर में मौजूद केमिकल्स त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।यह आदत तनाव और चिंता को बढ़ा सकती है।
बचने के तरीके
हाथ तभी धोएं जब जरूरत हो, जैसे खाने से पहले, बाथरूम के बाद या किसी गंदी चीज को छूने के बाद। हाथ धोने के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि त्वचा को नमी मिल सके। माइल्ड और स्किन-फ्रेंडली साबुन का इस्तेमाल करें।